अनिल भदोही के नए जिलाधकारी, शैलेष चंदौली गए, बदली जिले की व्यवस्था
भदोही के जिलाधिकारी शैलेष कुमार का चंदौली तबादला हो गया है। उनके स्थान पर लखनऊ में तैनात अपर आयुक्त अनिल ...और पढ़ें

अनिल कुमार सिंह बने भदोही के नए जिलाधिकारी, शैलेष कुमार चंदौली स्थानांतरित।
HighLights
शैलेष कुमार का चंदौली जिले में जिलाधिकारी पद पर तबादला हुआ।
अनिल कुमार सिंह भदोही के नए जिलाधिकारी नियुक्त किए गए।
अनिल कुमार सिंह को औद्योगिक प्राधिकरण सीईओ का प्रभार भी मिला।
जागरण संवाददाता, ज्ञानपुर (भदोही)। शासन ने भदोही के जिलाधिकारी शैलेष कुमार का स्थानांतरण चंदौली जिले के लिए कर दिया है। उनके स्थान पर लखनऊ में तैनात अपर आयुक्त एवं अपर निबंधक (बैंकिंग) अनिल कुमार सिंह को नया जिलाधिकारी बनाया गया है। उन्हें भदोही औद्योगिक विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी की भी जिम्मेदारी मिली है।
अनिल कुमार सिंह 2017 के आइएएस अधिकारी हैं। इसके पहले वे पीसीएस अधिकारी में अपनी सेवाएं दे रहे थे। यहां तैनात जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने 24 अप्रैल 2025 को पदभार ग्रहण किया था। पदभार ग्रहण करने के बाद से ही वे राजस्व के मामलों में गंभीर रहे, उनके कार्यकाल में जिले में कई बड़ी योजनाओं पर काम शुरू हुआ।
कार्यों की गुणवत्ता, समस्याओं के निस्तारण को तय समय पर करने पर विशेष जोर रहा। उन्होंने काशी नरेश विश्वविद्यालय के लिए ली जा रही भूमि के मानक में महत्वपूर्ण काम किया। दूसरी तरफ नवनियुक्ति जिलाधिकारी अनिल कुमार सिंह लखीमपुरखीरी में सीडीओ रह चुके हैं।