मजबूत संगठन से आसान होगी लड़ाई
कोई भी संगठन जितना अधिक मजबूत रहता है, उसकी लड़ाई उतनी ही आसान होती है। ¨बद समाज विकास परिषद की केंद्रीय कार्यालय पूरेभगवत, गोपीगंज में हुई बैठक में संगठन को मजबूत करने पर
जासं, लालागनर गोपीगज (भदोही) : कोई भी संगठन जितना अधिक मजबूत रहता है, उसकी लड़ाई उतनी ही आसान होती है। ¨बद समाज विकास परिषद की केंद्रीय कार्यालय पूरेभगवत, गोपीगंज में हुई बैठक में संगठन को मजबूत करने पर जोर देते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय कुमार ¨बद ने यह बातें कहीं। कार्यकर्ताओं से गांव-गांव पहुंचकर समाज के लोगों को संगठन से जोड़ने पर जोर दिया।
उन्होंने परिषद की ओर से चलाए जा रहे सदस्यता अभियान को पूरे जोर-शोर से चलाने को कहा। कहा कि ¨बद समाज विकास परिषद समाज के विकास व उत्थान की लड़ाई लड़ रहा है। समाज के लोगों को अपने प्रत्येक बच्चों को शिक्षा देने पर जोर देते हुए कहा कि शिक्षा से ही समाज का विकास संभव है। राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष आनंद प्रसाद ¨बद ने समाज की समस्याओं पर प्रकाश डाला। साथ ही उसे दूर करने पर मंथन किया गया। मूलचंद ¨बद, देवराज ¨बद, अतिबल, अवधेश राजकुमार ¨बद आदि समाज की समस्याएं उठाई व उसके निस्तारण को लेकर मंथन किया।