विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 23, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जमानत पर छूटा आरोपित दोबारा भगा ले गया किशोरी को

By JagranEdited By:
Published: Mon, 23 Nov 2020 05:03 PM (IST)

जासं गोपीगंज (भदोही) थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी को दूसरे संप्रदाय का युवक बहलाकर

जमानत पर छूटा आरोपित दोबारा भगा ले गया किशोरी को
जमानत पर छूटा आरोपित दोबारा भगा ले गया किशोरी को

जासं, गोपीगंज (भदोही) : थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी को दूसरे संप्रदाय का युवक बहलाकर दूसरी बार भगा ले गया। पिता ने पुलिस और सोनभद्र में नाबालिग के घोषित किए गए मेडिकल अफसर पर गंभीर आरोप लगाया है। पिता का आरोप है कि 12 नवंबर को नगर निवासी एक युवक उसकी बेटी को भगा ले गया। मार्च में भी उसकी बेटी को भगाने पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपित को जेल भेज दिया था। जमानत पर आने के बाद वह दोबारा बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया। पिता का आरोप है कि पुलिस और रेडियोलाजिस्ट की मिलीभगत से उसकी नाबालिग बेटी को वयस्क घोषित कर दिया गया। स्कूल शिक्षा के प्रमाण पत्रों से उसकी उम्र 15 वर्ष है। आरोपित घटना को अंजाम देने के बाद भी साजिश कर बचने का प्रयास कर रहा है। जिलाधिकारी सहित उच्चाधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है।