अभियान में 6738 को लगा कोरोनारोधी टीका
जासं ज्ञानपुर (भदोही) स्वास्थ्य विभाग की ओर से चलाए जा रहे कोरोनारोधी टीकाकरण अभियान क
By JagranEdited By: Published: Sat, 18 Sep 2021 05:50 PM (IST)Updated: Sat, 18 Sep 2021 05:50 PM (IST)
जासं, ज्ञानपुर (भदोही) : स्वास्थ्य विभाग की ओर से चलाए जा रहे कोरोनारोधी टीकाकरण अभियान के तहत शनिवार को भी वैक्सीनेशन किया गया। जनपद के 20 केंद्रों पर 6738 लोगों को कोरोनारोधी टीका लगाया गया। टीकाकरण के लिए कुल 6000 का लक्ष्य निर्धारित था। अस्पतालों में बने केंद्रों पर टीकाकरण के लिए सुबह से ही कतार लगनी शुरु हुई जो बंद होने के समय तक जारी रही।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. संतोष कुमार चक ने बताया कि कोरोना से सुरक्षा व रोकथाम को लेकर वैक्सीन पूरी तरह कारगर है। कोरोना वायरस से सुरक्षा को सभी को वैक्सीन लगवाना जरूरी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें