एक हजार लोगों ने ग्रहण की सपा की सदस्यता
जागरण संवाददाता, भदोही : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आदेशानुसार जारी सदस्यता
जागरण संवाददाता, भदोही : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आदेशानुसार जारी सदस्यता अभियान के तहत शनिवार को सुरियावां नगर के खजई कटरा में कैंप लगाया गया था। इस दौरान एक हजार से अधिक लोगों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। पूर्व विधायक जाहिद बेग ने बताया कि सरकार जाने के बाद भी पार्टी के प्रति लोगों के उत्साह में कोई कमी नहीं है।
पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर गत 15 अप्रैल से अभियान की शुरुआत की गई थी। यह सिलसिला आगामी 15 जून तक चलेगा। श्री बेग के अनुसार पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने को लेकर लोगों में व्यापक उत्साह है। यही कारण है कि कैंप में बड़ी तादाद में लोग पहुंच रहे हैं।
बताया कि भदोही विधान सभा क्षेत्र में 12 हजार नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है जिसमें शनिवार को एक हजार से अधिक लोगों ने सदस्यता ग्रहण की। कहा कि सुरियावां क्षेत्र से सौ सक्रिय सदस्य बनाए जाएंगे। शहर से लेकर गांव तक कैंप के माध्यम से लोगों को पार्टी से जोड़ने का काम किया जा रहा है। इस दौरान उन्होंने सपा सरकार की उपलब्धियां गिनाई।
उन्होंने पार्टी कार्यकर्ता व सदस्यों से सरकार की उपलब्धियों को जनजन तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव, रमापति यादव, नगर अध्यक्ष छोट्टन हाशमी, मंगल सरोज, लक्ष्मीकांत जायसवाल, फारूख अंसारी, मो. इसराइल, छेदी मास्टर आदि रहे। लगे हाथ गत मंगुरा के ग्राम प्रधान बंशराज यादव के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त किया गया।