अधिकारियों के औचक निरीक्षण में गायब मिले 14 कर्मचारी
जागरण संवाददाता ज्ञानपुर(भदोही) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विभागीय दफ्तरों में अधिकारियों औ
जागरण संवाददाता, ज्ञानपुर(भदोही): मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विभागीय दफ्तरों में अधिकारियों और कर्मचारियों को समय से उपस्थित होने का निर्देश दिया है। इसको लेकर जिलाधिकारी खुद और उनके अन्य अधिकारी विभाग में निरीक्षण कर रहे हैं। इसके बाद भी लापरवाह अधिकारियों और कर्मियों में सुधार होता नहीं दिख रहा है। शुक्रवार के अधिकारियों के निरीक्षण में विभिन्न विभागों में 14 कर्मचारी गायब मिले। एक दिन का वेतन रोकते हुए जवाब तलब किया गया है। चेताया गया है कि रवैया में सुधार नहीं आया तो कठोर कार्रवाई की जाएगी।
अपर जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार मिश्र, मुख्य विकास अधिकारी भानुप्रताप सिंह, अपर उप जिलाधिकारी जीपी यादव, उप जिलाधिकारी ज्ञानपुर चंद्रशेखर और तहसीलदार ज्ञानपुर यादवेंद्र ने जिला चिकित्सालय, विकास भवन, श्रम विभाग, विद्युत विभाग और लोक निर्माण आदि विभागों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान ग्राम पंचायत अधिकारी संदीप कुमार सिंह, चिकित्साधिकारी डा. अंबरीश सिंह, कनिष्ट सहायक कैलाश नाथ मौर्य, डाटा आपरेटर धर्मवीर, एलटी विरेंद्र यादव, सुनीता, नीलम सिंह के अलावा बजरंब पांडेय, छोटेलाल, मनहरलाल श्रीवास्तव, दिनेश मौर्य, लाल बहादुर, मुरारी दुबे और शिवान अख्तर आदि अनुपस्थित रहे।