14 मवेशी बरामद, दो गिरफ्तार
???? ????? ?? ??? ?? ??? ?????? ?? ????? ???? ?? ??? ??? ?????? ?? ???? ????? ??? ???????? ?? ????? ????? ?????? ?? ??? ?? ?? ???? ????? ??????? ?? ???????? ?? ?? ?? ??? 14 ???????? (???????)
जासं, औराई (भदोही) : तमाम सख्ती के बाद भी पशु तस्करी पर अंकुश नहीं लग रहा है। रविवार को औराई पुलिस में राजमार्ग पर स्थित मुख्य चौराहे के पास से एक ट्रक लादकर वाराणसी से इलाहाबाद की ओर जा रहे 14 मवेशियों (महिषवंश) को बरामद करते हुए चालक-खलासी को गिरफ्तार कर लिया।
थानाध्यक्ष रामजी यादव मय हमराही चौराहे पर थे। तभी मुखबिर से सूचना मिली की वध के लिए मवेशियों को ले जाया जा रहा है। जिस पर वह वाहन का इंतजार करने लगे। कुछ देर बाद पहुंचे ट्रक को रोकते हुए मवेशियों को कब्जे में कर लिया। साथ ही चालक सलमान व खलासी उमेश पाल दोनों निवासी कड़े, कौशांबी व एक अन्य नसगुल अंसारी निवासी सेना, थाना सेना लोहरदगा, झारखंड को गिरफ्तार किया।