130 बूथों पर बेव कैम से होगी निगहबानी
लोकसभा चुनाव में बूथों में गड़बड़ी ना हो इसके लिए वेबकास्टिग की व्यवस्था की गई है। जनपद के तीनों विधानसभा क्षेत्रों में 130 बूथों को चयनित कर वेब कैमरे लगाए जाएंगे।
जागरण संवाददाता, ज्ञानपुर(भदोही): लोकसभा चुनाव में बूथों में गड़बड़ी ना हो इसके लिए वेबकास्टिग की व्यवस्था की गई है। जनपद के तीनों विधानसभा क्षेत्रों में 130 बूथों को चयनित कर वेब कैमरे लगाए जाएंगे। इसके माध्यम से चुनाव आयोग उन पर सीधे नजर रख सकेगा। इसके साथ ही दो सौ से अधिक केंद्रों पर वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी।
लोकसभा चुनाव पारदर्शिता से कराने के लिए बर्नेबुल और क्रिटिकल बूथों में वेबकास्टिग के लिए जिले के 130 बूथों को चयनित किया गया है। इन बूथों पर वेब कैमरे लगाए जाएंगे। किसी भी तरह की गड़बड़ी न हो इस पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी। दो सौ से अधिक केंद्रों की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। सहायक निर्वाचन अधिकारी लालजी यादव ने बताया कि जिन बूथों पर अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती की जाएगी उन बूथों पर वेबकास्टिग अथवा वीडियोग्राफी नहीं कराई जाएगी। इसके अलावा अन्य सभी बूथों पर वेबकास्टिग, वीडियोग्राफी आदि से निगहबानी की जाएगी। इसके लिए अलग-अलग संस्थाओं को जिम्मेदारी सौंप दी गई है।