विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भदोही में बोलेरो में ही फंस गई थी 11 वीं की छात्रा और उसकी साइकिल, 50 मीटर तक घिसटती रही, मौत के बाद पसरा मातम

By Mohammad Ibrahim Edited By: Abhishek sharma
Published: Mon, 23 Nov 2026 05:34 PM (IST)

भदोही के ज्ञानपुर में कोचिंग जा रही 11वीं की छात्रा प्रिया यादव की तेज रफ्तार बोलेरो की चपेट में आने से मौत हो गई। टक्कर के बाद साइकिल बोलेरो में फंस गई और छात्रा 50 मीटर तक घिसटती रही, जिससे उसकी जान चली गई।

रोज की तरह सुबह छह बजे साइकिल से कोचिंग में पढ़ने के लिए जा रही थी कलियापुर।

 रोज की तरह सुबह छह बजे साइकिल से कोचिंग में पढ़ने के लिए जा रही थी कलियापुर।

HighLights

  1. 11वीं की छात्रा प्रिया यादव की सड़क हादसे में मौत।

  2. तेज रफ्तार बोलेरो ने साइकिल सवार छात्रा को टक्कर मारी।

  3. बोलेरो में फंसकर 50 मीटर तक घिसटती रही छात्रा।

जागरण संवाददाता, ज्ञानपुर (भदोही)। ज्ञानपुर कोतवाली के बंशीपुर बैरा गांव के समीप सोमवार को सुबह छह बजे कोचिंग सेंटर में पढ़ने जा रही गांव निवासी साइकिल सवार कक्षा 11 की छात्रा 17 वर्षीय प्रिया यादव की तेज रफ्तार बोलेरो की चपेट में आने से मौत हो गई।

टक्कर से किशोरी की साइकिल बोलेरो में फंस गई थी, इससे 50 मीटर दूर तक वह घिसटती रही, अंत में झटका लगने पर किशोरी का शव सड़क किनारे पानी भरे गड्ढे में गिर गया। आसपास के लोग बोलेरो को पकड़ने के लिए दौड़े लेकिन चालक वाहन समेत भाग निकला। मौके पर पहुंचे स्वजन व ग्रामीणों ने किशोरी का शव गड्ढे से बाहर निकाला।

वीरेंद्र यादव की पुत्री प्रिया ज्योति बाल विद्या मंदिर कलियापुर में कक्षा 11 में पढ़ती थी। इसके साथ ही वह कोचिंग में भी पढ़ाई करती थी। सोमवार को सुबह की वह साइकिल से कोचिंग सेंटर में पढ़ने के लिए घर से निकली। जैसे ही वह सड़क पर पहुंची कलियापुर की ओर से आ रही तेज बोलेरो कार ने उसे सीधी टक्कर मार दी।

जानकारी होते ही स्थानीय लोगों सहित मौके पर पहुंचे परिवार के लोग उसे जिला अस्पताल ज्ञानपुर लेकर आए। चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मृतका तीन बहनों में दूसरे नंबर की थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास की दुकानों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, उसमें बोलेरो तो दिख रही लेकिन नंबर कैद नहीं हो सका था। एसएचओ रामसरीख गौतम ने बताया कि बोलेरो व चालक की तलाश की जा रही है। बंशीपुर से ज्ञानपुर तक सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।