संदिग्ध हालात में किशोर की मौत
चौरी (भदोही) : सरबतखानी गांव में शुक्रवार की सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब शौच के लिए माइनर की ओर गए छ
चौरी (भदोही) : सरबतखानी गांव में शुक्रवार की सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब शौच के लिए माइनर की ओर गए छात्र का शव बरामद हुआ। मौत पानी में डूबने से हुई या फिर किसी जहरीले जंतु ने काटने से इसके कयास लगाए जा रहे हैं।
गांव निवासी रामसागर बिंद का 17 वर्षीय पुत्र किशन उर्फ बुल्ली कक्षा नौ का छात्र था। शुक्रवार को भोर में वह शौच के लिए माइनर की ओर गया था। काफी समय बीतने के बाद भी जब वह नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता सताने लगी। आसपास खोजबीन करने पर माइनर में उसका शव पाया गया। हालांकि आनन फानन परिजन उसे लेकर निजी अस्पताल पहुंचे लेकिन निराशा हाथ लगी। घटना से जहां परिवार में कोहराम मच गया, वहीं गांव में शोक की लहर दौड़ गई। घटना को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। किसी कहना है कि उसकी माइनर में डूबने से मौत हुई तो कोई हत्या की आशंका जता रहा है। जबकि कुछ लोगों का मानना है कि किशन को किसी जहरीले जंतु ने काट लिया होगा। बहरहाल शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
दो बहनों व दो भाइयों में वह दूसरे नंबर पर था। घटना की जानकारी होने पर जहां मां का रो-रोकर बुरा हाल है वहीं पिता पत्थर की मूरत बन गए हैं। उधर घटना से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।