विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 15, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Basti News: पेड़ की डाल से लटकता मिला युवक का शव, गांव में मचा हड़कंप; जांच में जुटी पुलिस

Published: Sat, 15 Mar 2025 11:22 AM (IST)

बस्ती जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के सिल्लों गांव में एक 16 वर्षीय युवक का शव पेड़ से लटकता मिला। ...और पढ़ें

शव मिलने की सूचना के बाद मौके पर छानबीन करती पुलिस। जागरण
शव मिलने की सूचना के बाद मौके पर छानबीन करती पुलिस। जागरण

 जागरण संवाददाता, रखौना, बस्ती। लालगंज थाना क्षेत्र के सिल्लों गांव के एक 16 वर्षीय युवक का शुक्रवार शाम कपड़े के सहारे पेड़ से लटकता शव मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतरवा कर कब्जे में ले लिया।

सिल्लों गांव का श्रीनाथ अपनी मां व दो भाई के साथ गांव पर रहता था। पिता रामदरश व सबसे बड़ा भाई विश्वनाथ बाहर नौकरी करते हैं। मृतक श्रीनाथ गांव के बच्चों के साथ देर शाम होली खेला। इसके बाद साथ के बच्चे घर चले गए। वह भी अपने घर पहुंचा।इसके बाद घर से फिर कब निकल गया किसी को पता ही नहीं चला।

गांव के पश्चिम ताल के किनारे कुछ बच्चे बकरी चराने गए थे। करीब छह बजे शाम वह घर लौट रहे थे, तो देखा कि आम के पेड़ की डाल से कोई लटक कर छटपटा रहा है। वह डर गए और गांव में आकर इस बात की जानकारी दी। लोग दौड़कर देखने पहुंचे तो श्रीनाथ का शव आम की डाल में बधे कपड़े के फंदे से लटका रहा था।

इसे भी पढ़ें- Liquor Shops Lottery: गोरखपुर में 7 शराब की दुकानें खाली, आवंटियों ने नहीं दिखाई रुचि

लोगों ने स्वजन व रखौना चौकी इंचार्ज संतोष पांडेय को घटना की जानकारी दी। मौके पर रखौना चौकी इंचार्ज टीम के साथ पहुंचे। लालगंज थानाध्यक्ष कुछ देर तक फोरेंसिक टीम के आने का इंतजार किया। इसके बाद फंदे को काट कर शव को नीचे उतरवा।

शव मिलने से गांव में हड़कंप मच गया। जागरण


मौत के कारण का पता लगाने के लिए शव को कब्जे में ले लिया।ग्रामीण में चर्चा है कि उसका किसी से कोई विवाद भी नही था अचानक ऐसा कदम क्यों उठा लिया, जिसकी वजह से उसने यह कार्य कर डाला। मृतक श्रीनाथ चार भाई में तीसरे नंबर पर था ।बड़ा भाई विश्वनाथ बाहर नौकरी करता है ।शिवनाथ और भोलेनाथ उसके साथ रहते थे।

लालगंज थानाध्यक्ष सुनील कुमार गौंड़ ने बताया कि मृत्यु के कारणों का पता लगाने के लिए शव का पोस्ट मार्टम कराया जाएगा। अन्य विंदुओं पर भी छानबीन की जा रही है।

इसे भी पढ़ें- UP News: गोरखपुर में ईंट से हमला कर मजदूर की हत्या, गाली देने पर हुआ था विवाद; आरोपी गिरफ्तार

तमंचा लहराने वाला पुलिस की पकड़ से दूर

बस्ती थाना क्षेत्र के सकरावल गांव में बहुभोज में आर्केस्ट्रा पार्टी के दौरान तमंचा लहराना वाला अभी पुलिस की पकड़ से दूर है। थाना क्षेत्र के सकरावल गांव में बीते 8 मार्च की रात शंभू यादव के घर प्रीतिभोज का कार्यक्रम आयोजित हुआ था मेहमानों के लिए आर्केस्ट्रा का आयोजन था पार्टी पूरे अपने सबाब पर थी तभी एक युवक तमंचे लहराते हुए डांस करना लगा।

इसका वीडियो किसी ने बनाकर इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दिया। मामले की जानकारी होने छावनी पुलिस दूल्हे का शांतिभंग में चालान कर दिया। तमंचा लहराते वाले युवक का पता नहीं लगा सकी।