युवा कांग्रेस ने मनोज तिवारी के चित्र पर पोती कालिख
शास्त्री चौक पर किया आंदोलन
बस्ती: कांग्रेस की वरिष्ठ नेता संप्रग प्रमुख सोनिया गांधी और राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर भाजपा सांसद मनोज तिवारी द्वारा की गई अभद्र टिप्पणी के विरोध में युवा कांग्रेस नेताओं का आक्रोश फूट पड़ा। मंगलवार को युवा कांग्रेस अध्यक्ष आदित्य त्रिपाठी के नेतृत्व में कार्यकर्ता लाल बहादुर शास्त्री प्रतिमा के निकट पहुंचे और मनोज तिवारी के चित्र पर कालिख पोतकर उसे जलाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। अध्यक्ष ने कहा कि मनोज तिवारी मर्यादा की सीमा रेखा लांघ रहे हैं। अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में उनके विरुद्ध तत्काल कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। 5 राज्यों में चल रहे विधानसभा चुनाव का परिणाम आने वाला है। कर्नाटक में कांग्रेस गठबंधन की ऐतिहासिक जीत से भाजपा नेता अपना आपा खो बैठे हैं। ऐसे लोगों को देश की जनता स्वयं सबक सिखाएगी। सचिन शुक्ल, अर्जुन कन्नौजिया, दुर्गेश त्रिपाठी, सरदार इंद्रपाल ¨सह, गोपाल पांडेय, संदीप श्रीवास्तव, अनुराग उपाध्याय, मो. सलीम, सत्येंद्र मिश्र, पवन अग्रहरि, सर्वेश मणि त्रिपाठी, पवन वर्मा, अखिलेश पांडेय, विक्रम चौहान, मोहम्मद जलील, अमन श्रीवास्तव, सुजीत गौतम, सुरेंद्र चौधरी, पंकज मौर्य, लकी श्रीवास्तव, सूरज गुप्ता, शिवम श्रीवास्तव, आकाश, विनीत, गौरव मौजूद रहे।