कार्यकर्ताओं को देख रुक गए शिवपाल, जाना कुशलक्षेम
वह बड़हलगंज एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने जा रहे थे
बस्ती : प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया (पीएसपीएल) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल ¨सह यादव का गुरुवार को पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं ने हाईवे टोल प्लाजा के पास जोरदार स्वागत किया। वह बड़हलगंज एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने जा रहे थे। इसकी भनक मिलते ही जिलाध्यक्ष रामकेवल यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ता टोल प्लाजा पहुंच गए। कार्यकर्ताओं को देख शिवपाल का काफिला रुक गया। वह गाड़ी से उतरकर कार्यकर्ताओं के बीच आ गए। सभी ने उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया। जिलाध्यक्ष के अलावा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सभासद शालू यादव भी महिला कार्यकर्ताओं के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत की। शिवपाल ने एक-एक कर सभी का कुशलक्षेम पूछा। कहा कि पूरे हौसले से पार्टी को मजबूती देने में सभी लोग जुट जाएं। लोकसभा चुनाव के लिए हम जनता को साथ लेकर परिवर्तन का बिगुल फूंकेंगे। कार्यकर्ताओं का अहम योगदान ही सफल बनाएगा। विजय यादव, एबादुलहक, सुरेश यादव, हकीकुल्लाह, गो¨वद यादव, विपिन ¨सह, गौतम यादव, पंकज ¨सह, रामवृक्ष यादव, राहुल यादव, दुर्गेश यादव, सुरेश यादव, बाल गो¨वद, बालेंदु यादव, भोलू अंसारी, ममता पांडेय, रूबी ¨सह, शशि मिश्रा, छाया उपाध्याय, पूनम यादव, पुष्पा यादव, ¨बदू, रेखा, मधु, लक्ष्मी, सावित्री देवी, पूजा देवी, कुसुम, माया, तारा, मंजू, सीमा ¨सह, सुमन, लक्ष्मी, गुड़िया, ज्योति, किरन, महिमा, सरिता मौजूद रहे।