Move to Jagran APP

सपा-बसपा बताए गठबंधन का नेता कौन : सुरेश खन्ना

सूबे के नगर विकास मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि सपा-बसपा का गठबंधन धोखा है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 14 Jan 2019 10:48 PM (IST)Updated: Mon, 14 Jan 2019 10:48 PM (IST)
सपा-बसपा बताए गठबंधन का नेता कौन : सुरेश खन्ना
सपा-बसपा बताए गठबंधन का नेता कौन : सुरेश खन्ना

बस्ती : सूबे के नगर विकास मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि सपा-बसपा का गठबंधन धोखा है। प्रधानमंत्री मोदी की राह को रोकने के लिए यह दल एक हुए हैं। दोनों ही दल अविश्वास की बुनियाद पर खड़े हैं। यदि ऐसा नहीं है तो सपा और बसपा बताएं कि गठबंधन का नेता कौन है। कैबिनेट मंत्री यहां कान्हा गोशाला के लोकार्पण के बाद पत्रकारों से मुखातिब थे। कहा कि चौधरी चरण ¨सह और कांग्रेस का भी गठबंधन हुआ था। बहुत दिनों तक नहीं चल पाया। सपा-बसपा का यह पहला गठबंधन नहीं हैं। इसके पहले भी हो चुका है। वर्ष 1995 में इस गठबंधन का क्या हाल हुआ था सभी जानते हैं। निजी महत्वाकांक्षा को पूरा करने के लिए यह फिर एक हुए हैं। जनता को इनसे कोई उम्मीद नहीं है। भाजपा के पास नेतृत्व है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की नीतियों की विदेशों में सराहना हो रही है। हमारी सभी योजनाएं गरीबों के लिए हैं। हमारा उद्देश्य और लक्ष्य विकास का है। सबसे कमजोर व्यक्ति को विकास की ओर उन्मुख किया जा रहा है। सौभाग्य योजना, आयुष्मान भारत, उज्ज्वला, शौचालय, आवास योजना से गरीबों का जीवन स्तर सुधारा जा रहा है। इस बार लोकसभा चुनाव में हमारा औसत और बढ़ेगा।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.