घट रहा सरयू नदी का जलस्तर, कटान से मिली राहत
सरयू का जलस्तर कम होने से कुछ जगहों पर कटान हो रही है। लेकिन तटबंध पर किसी प्रकार का खतरा नहीं है।
By JagranEdited By: Published: Fri, 18 Sep 2020 11:36 PM (IST)Updated: Sat, 19 Sep 2020 05:11 AM (IST)
जासं, दुबौलिया, बस्ती : सरयू नदी के जलस्तर में लगातार गिरावट हो रही है। कटान कम होने से बाढ़ प्रभावित गांवों में लोगों ने राहत की सांस ली है।
केंद्रीय जल आयोग के अनुसार शुक्रवार को सरयू का जलस्तर खतरे के निशान से काफी नीचे 91.20 मीटर पर दर्ज हुआ है। दुबौलिया ब्लाक के गौरा-सैफाबाद तटबंध के पास टकटकवा और दलपतपुर गांव के बीच कुछ जगहों को छोड़ कहीं पर भी कटान नहीं है। यहां बाढ़ खंड बंबूक्रेट व मिट्टी की बोरियां डालकर कटान रोकने की कोशिश में है। संवेदनशील तटबंध कटरिया-चांदपुर के निकट कटान न होने से बाढ़ खंड के अधिकारियों ने चैन की सांस ली है। अधिशासी अभियंता दिनेश कुमार ने बताया कि संवेदनशील जगहों पर स्थिति नियंत्रण में है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें