आज बस्ती आएंगे केंद्रीय रेल राज्यमंत्री, तैयारी पूरी
केंद्रीय रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा गुरुवार को सुबह बस्ती पहुंचेंगे। यहां कुछ समय रुकेंगे। स्टेशन से वह सीधे पीडब्ल्यूडी डाक बंगले पहुंचेंगे। जहां पार्टी पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे। इसके बाद वह सिद्धार्थनगर जनपद के लिए रवाना होंगे।
बस्ती : केंद्रीय रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा गुरुवार को सुबह बस्ती पहुंचेंगे। यहां कुछ समय रुकेंगे। स्टेशन से वह सीधे पीडब्ल्यूडी डाक बंगले पहुंचेंगे। जहां पार्टी पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे। इसके बाद वह सिद्धार्थनगर जनपद के लिए रवाना होंगे।
मंत्री का आगमन स्टेशन पर सुबह 7.40 बजे वैशाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस से होगा। रेवले ने सभी तैयारियों को पूरा कर लिया है। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) व जीआरपी ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। निगरानी बढ़ा दी गई है। स्टेशन परिसर, प्रतीक्षालय कक्ष, टिकट काउंटर, प्लेटफार्म पर सफाई की गई। उपकरणों को ठीक किया गया। जर्जर नाली दुरुस्त की गई। मंत्री को कहीं कमी न दिखे, इसके लिए बुधवार को पूरे दिन रेलवे प्रशासन परिसर को संवारने में जुटा रहा। स्टेशन अधीक्षक ¨वश्वभर चौधरी ने बताया कि मंत्री के आगमन को लेकर आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।