विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बस्ती में सड़क हादसा, कांटे मार्ग पर दो युवकों की मौत

Published: Wed, 27 May 2026 12:10 PM (IST)

बस्ती कांटे मार्ग पर हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। एक बाइक पेड़ की ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

HighLights

  1. बस्ती कांटे मार्ग पर भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत।

  2. एक युवक की बाइक पेड़ की टहनी से टकराई, घायल हुआ।

  3. दूसरे युवक को मदद करते समय बस ने टक्कर मार दी।

संवाद सूत्र, मुंडेरवा, (बस्ती)। बस्ती कांटे मार्ग पर सुबह सड़क हादसे में दो युवकों की मृत्यु हो गई। एक युवक सड़क पर गिरे पेड़ से टकरा कर गंभीर हो गया, जिसे बचाने के चक्कर में दूसरा बाइक सवार आगे बढ़ा तब तक वह बस के चपेट में आ गया। दोनों युवकों को बचाया नहीं जा सका।

मुंडेरवा थाना क्षेत्र के बनकसही के पास बुधवार की सुबह दक्षिण दरवाजा पुरानी बस्ती निवासी 22 वर्षीय अंगद पुत्र सूरज और 21वर्षीय आदित्य निषाद पुत्र सूरज निषाद बस्ती से गोरखपुर बाइक से मछली लेने जा रहे थे।

अभी वे बनकसही गांव के पास पहुंचे ही थे कि सड़क पर गिरे पेड़ की टहनी से बाइक टकरा गई। इसी दौरान सल्टौआ गोपालपुर थाना सोनहा निवासी 22 वर्षीय सूरज पुत्र कुमार अपने साथियों के साथ बरात से लौट रहा था। घायलों की मदद के लिए रुका, तभी बस्ती से गोरखपुर की तरफ जा रही अज्ञात बस ने उसे जोरदार ठोकर मार दिया।

यह भी पढ़ें- यूपी में आंधी-तूफान से भारी तबाही, 8 लोगों की मौत; खीरी-गोंडा से लेकर बस्ती तक जनजीवन अस्त-व्यस्त

टक्कर इतना भीषण था सूरज ने घटना स्थल पर ही दम तोड़ दिया। स्थानीय लोगों ने घायल अंगद और आदित्य को अस्पताल पहुंचाया जहां जांचोपरांत चिकित्सकों ने अंगद को मृत्यु घोषित कर दिया। जबकि आदित्य का उपचार चल रहा है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरवा कर शव को मर्चरी में रखवा दिया है।