बाइक की ठोकर से दो घायल
दोनों वाहनों के चपेट में बालिका आकर घायल हो गई।
By JagranEdited By: Published: Thu, 22 Oct 2020 11:26 PM (IST)Updated: Fri, 23 Oct 2020 05:02 AM (IST)
रुधौली,बस्ती : वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के बस्ती-बांसी मार्ग के पैडा पड़ाव के पास अज्ञात बाइक की ठोकर से बालिका घायल हो गई। स्वजन उसे लेकर जिला अस्पताल गये।
मंझरिया गांव की पायल सड़क के किनारे से होकर घर जा रहीं थी। तभी पीछे से तेज रफ्तार बाइक चालक ने सामने से आ रहीं दूसरी बाइक में ठोकर मार दिया। दोनों वाहनों के चपेट में बालिका आकर घायल हो गई। हादसे में बाइक चालक चैतूराम निवासी खरहरा भी घायल हो गए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें