चमनगंज बाजार से दो आरोपित गिरफ्तार
आरोपित नीरज व जगदीश को चमनगंज बाजार से गिरफ्तार कर लिया।
By JagranEdited By: Published: Mon, 10 Aug 2020 10:16 PM (IST)Updated: Mon, 10 Aug 2020 10:16 PM (IST)
बस्ती: कलवारी थाना क्षेत्र के धोबहट गांव में रविवार को भूमि विवाद में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के बाद घायल एक व्यक्ति की मौत के बाद पुलिस ने मृतक के बेटे अंबिका की दी गई तहरीर पर नीरज, अवधेश,जगदीश, रमेश, गंगा प्रसाद, राम नरायन ,राम गनेश व कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष कलवारी बिदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने सोमवार की शाम को आरोपित नीरज व जगदीश को चमनगंज बाजार से गिरफ्तार कर लिया। एसओ ने बताया कि अन्य आरोपितों के घर दबिश दी जा रही है। गांव मे पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें