Move to Jagran APP

छा गया आजादी का रंग, आज शान से फहराएगा तिरंगा

स्वतंत्रता दिवस पर आज सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों में शान से तिरंगा फहराएगा

By JagranEdited By: Published: Sun, 14 Aug 2022 11:27 PM (IST)Updated: Sun, 14 Aug 2022 11:27 PM (IST)
छा गया आजादी का रंग, आज शान से फहराएगा तिरंगा

छा गया आजादी का रंग, आज शान से फहराएगा तिरंगा

loksabha election banner

जागरण संवाददाता, बस्ती : स्वतंत्रता दिवस पर आज सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों के साथ हर घरों पर शान से तिरंगा फहराएगा। हर तरफ आजादी का रंग छा गया है। सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं। सुबह आठ बजे से ध्वजारोहण किया जाएगा। नौ बजे सभी महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण होगा। सुरक्षा व्यवस्था के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं। रविवार शाम को रेलवे स्टेशन व होटलों में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर प्रात: 6.30 बजे शहीद सत्यवान सिंह स्टेडियम में सामूहिक वंदेमातरम गान होगा। स्कूलों में सुबह सात बजे प्रभातफेरी निकाली जाएगी। उसके बाद ध्वजारोहण किया जाएगा। शाम को पं. अटल बिहारी वाजपेयी प्रेक्षागृह में एक शाम शहीदों के नाम सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.