Move to Jagran APP

समूह की महिलाओं को देंगे चालक की ट्रे¨नग

समूह की तीन महिलाओं को ग्राम्य विकास मंत्री ने सौंपी बोलेरो की चाबी

By JagranEdited By: Published: Tue, 11 Dec 2018 10:05 PM (IST)Updated: Tue, 11 Dec 2018 10:05 PM (IST)
समूह की महिलाओं को देंगे चालक की ट्रे¨नग
समूह की महिलाओं को देंगे चालक की ट्रे¨नग

बस्ती: प्रदेश के ग्राम्य विकास मंत्री डा. महेंद्र ¨सह ने कहा है कि महिलाओं को अब ¨चता करने की जरूरत नहीं है। सरकार उनकी मदद के लिए निरंतर योजनाओं का संचालन कर रही है। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए अब उन्हें वाहन के साथ ही चालक की ट्रे¨नग भी दी जाएगी, जिससे वह खुद अपनी गाड़ी चलाकर आर्थिक रूप से मजबूत होंगी।

loksabha election banner

ग्राम्य विकास मंत्री मंगलवार को शिवहर्ष किसान पीजी कालेज के निकट स्थित मैरेज हाल में जिला मिशन प्रबंधक इकाई बस्ती की ओर से आयोजित मेगा कैंप में शामिल स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को संबोधित कर रहे थे। कहा कि जिले में अब तक समूह की महिलाओं को 32 करोड़ रुपये की आर्थिक मदद दी जा चुकी है। मंगलवार को 2 करोड़ 52 लाख 91 हजार रुपये दिए गए हैं। मंत्री ने कहा कि समूह की महिलाओं को अब सोलर चरखा दिया जा जाएगा, जिससे वह सूत कातकर प्रतिदिन 500 से 1000 रुपये की आमदनी कर सकेंगी। महिलाओं को अब चार मंजिला भवन पर ऊपर ईंट लेकर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी, अब वह मजदूर नहीं राजगीर मिस्त्री के रूप में काम करेंगी। उन्हे राजगीर मिस्त्री का प्रशिक्षण दिया जाएगा। अस्पतालों में समूह की महिलाओं को कैंटीन चलाने का भी अवसर दिया जाएगा। महिलाओं से कहा कि समूह सामान बनाएगा और सरकार बाजार उपलब्ध कराएगी। विधायक दयाराम चौधरी ने कहा कि सरकार समूह की महिलाओं की मदद कर रही है। महिला सशक्तीकरण की दिशा में महिला स्वयं सहायता समूह बेहतर योगदान दे रहे हैं। संचालन की जिम्मेदारी पीडी आरपी ¨सह ने निभाई। कार्यक्रम के दौरान समूह की तीन महिलाओं को बोलेरो तो 10 को कृषि उपकरण दिए गए।

भाजपा के जिलाध्यक्ष पवन कसौधन, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अजय ¨सह गौतम, प्रदेश कार्य समिति सदस्य राजेंद्र नाथ तिवारी, डीडीओ नीरज कुमार श्रीवास्तव, उपायुक्त आजीविका मिशन महेंद्र पांडेय, उपायुक्त श्रम रोजगार इंद्रपाल ¨सह,अभय पाल, अखंड प्रताप ¨सह, र¨वद्र गौतम, रामानंद नन्हे, आलोक पांडेय, अनिल पांडेय, अमरेश चंद्रा मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.