Move to Jagran APP

कोहरे के आगोश में रहे सूर्य, लुढ़का पारा

मौसम में नरमी लगातार बढ़ रही है। लुढ़कते पारे ने ठंड बढ़ा दी है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 22 Dec 2019 09:50 PM (IST)Updated: Sun, 22 Dec 2019 09:50 PM (IST)
कोहरे के आगोश में रहे सूर्य, लुढ़का पारा
कोहरे के आगोश में रहे सूर्य, लुढ़का पारा

बस्ती : कोहरे का तिलस्म कम नहीं हो रहा है। सूर्य भी रविवार को कोहरे का तिलस्म तोड़ नहीं सके। दिन भर कोहरे के आगोश में छिपे रहे। कोहरे व ठंडी हवा के चलते दिन काफी सर्द रहा। ठंड से लोग घरों में दुबके रहे। बाहर निकलने वाले लोग अलाव का इंतजाम न होने से परेशान दिखे।

loksabha election banner

सर्द ऋतु अब अपने ऊंचाई की ओर है। मौसम में नरमी लगातार बढ़ रही है। लुढ़कते पारे ने ठंड बढ़ा दी है। रविवार को न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हाड़ कंपाने वाली ठंड ने हर किसी की हालत पतली कर दी है। सुबह कोहरे में लिपटी रही। धुंध के बीच बर्फीली हवाओं का झोंका चला तो लोगों का हाड़ कांप गया। साल के अंतिम दिनों में शीतलहर का प्रकोप है। बर्फीली हवाओं ने स्थिति और विकट बना दी है। ओस की बूंदे बरसती रही। खुले में निकलना चुनौतीपूर्ण रहा। हर कोई बगैर काम के निकलने से परहेज करता रहा। भीषण ठंड की वजह से रोजाना की तरह चहलकदमी नहीं दिखी। सड़कों पर सन्नाटा रहा। सबसे ज्यादा बाइक का सफर मुश्किल में हो गया है। गर्म कपड़ों से बदन ढकने के बाद भी वाहन चलाते समय ठिठुरन हो रही है।

ठंड से राहत पहुंचाने में अलावा ही सबसे ठोस सहारा है। गांवों में घर-घर अलाव की व्यवस्था है। बुजुर्ग लोग आग के नजदीक रहकर ही ठंड से बचाव कर रहे हैं। शहर के सार्वजनिक स्थल एवं चौक-चौराहों पर भी अलाव के इंतजाम किए जा रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.