Move to Jagran APP

रामलीला वार्ड की मुख्य सड़क बदहाल, दुश्वारियां भी कम नहीं

मुख्य सड़क पर संजय जगदंबा व मंगल प्रसाद के घर के पास नाली का पानी ओवरफ्लो होकर सड़क पर बह रहा है। जिससे सड़क पर हमेशा पानी जमा रहता है। राहगीर गिरकर चोटिल हो जा रहे हैं। वार्ड की अधिकतर नालियों की सफाई के अभाव में जाम हो चुकी है। जाम नाली से उठने वाली दुर्गंध से लोग परेशान हो गए हैं।

By JagranEdited By: Published: Tue, 02 Nov 2021 11:06 PM (IST)Updated: Tue, 02 Nov 2021 11:06 PM (IST)
रामलीला वार्ड की मुख्य सड़क बदहाल, दुश्वारियां भी कम नहीं

बस्ती: हर्रैया नगर पंचायत के वार्ड संख्या 10 रामलीला नगर की मुख्य सड़क वर्षों से गड्ढों में तब्दील है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने से उस पर सफर करना मुश्किल हो गया है। वार्ड में दुश्वारियों का बोलबाला है।

loksabha election banner

मुख्य सड़क पर संजय, जगदंबा व मंगल प्रसाद के घर के पास नाली का पानी ओवरफ्लो होकर सड़क पर बह रहा है। जिससे सड़क पर हमेशा पानी जमा रहता है। राहगीर गिरकर चोटिल हो जा रहे हैं। वार्ड की अधिकतर नालियों की सफाई के अभाव में जाम हो चुकी है। जाम नाली से उठने वाली दुर्गंध से लोग परेशान हो गए हैं। मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है। अर्जुन, सीतापती, रीना आवास योजना से वंचित है। दुर्योधन की दुकान के पास लगा इंडिया मार्क हैंडपंप दूषित जल उगल रहा है। गुंजन के घर के पास इंडिया मार्क हैंडपंप वर्षों से खराब है। मनोहर के दुकान के पास से दुर्गा मंदिर तक स्थायी नाली निर्माण न होने से जलनिकासी की समस्या उत्पन्न हो गई है।

बोले नागरिक- संतोष कुमार गुप्ता ने कहा कि वार्ड में गंदगी फैली हुई है। जिम्मेदार सुधि नहीं ले रहे है। दुर्गा प्रसाद ने कहा कि अभी तक आवास योजना का लाभ नहीं मिला। जगदम्बा गुप्ता ने कहा कि मुख्य मार्ग जर्जर हो गया है। जिससे लोगों को आने जाने में काफी परेशानी हो रही है। राममोहन ने कहा कि वार्ड में दुश्वारियों का बोलबाला है। नियमित सफाई न होने से गंदगी का अंबार लग गया है। नालियां भी बजबजा रही है। नालियों की सफाई कराई जाती है। क्षतिग्रस्त सड़क व नाली की मरम्मत के लिए प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है। धन मिलते ही समस्या को दूर करा दिया जाएगा।

नजमा बेगम, सभासद वार्ड में नियमित सफाई कराई जाती है। जहां तक क्षतिग्रस्त और नाली की समस्या है धन मिलते ही उसे भी दुरुस्त करा दिया जाएगा। नगर पंचायत अध्यक्ष,राजेंद्र प्रसाद गुप्ता वार्ड की स्थिति पर एक नजर

कुल आबादी 1500, कुल मतदाता 1000, महिला 440, पुरुष 560 हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.