बिचौलिए के माध्यम से हो रही धान की खरीदारी
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि उत्तर प्रदेश में जंगल राज कायम है।
जागरण संवाददाता,हर्रैया,बस्ती: उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं विधायक अजय कुमार उर्फ लल्लू का गुरुवार को मुरादीपुर चौराहे पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव देवी प्रसाद पांडेय के नेतृत्व में उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया गया।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि उत्तर प्रदेश में जंगल राज कायम है। बहू-बेटियों का आए दिन उत्पीड़न हो रहा है। किसानों की उपेक्षा की जा रही है। धान क्रय केंद्र दिखावा बनकर रह गए हैं। यहां किसानों से सीधे धान की खरीदारी नहीं की जा रही है। किसानों का धान बिचौलियों के माध्यम से खरीदा जा रहा है। बकाया गन्ना मूल्य भी नहीं मिल पा रहा हैं। किसान आर्थिक संकट से जूझ रहा है। जनसमस्याओं को लेकर कार्यकर्ता संघर्ष करने को तैयार रहे। शीला शर्मा,अमरजीत सिंह, पंकज पांडेय, संदीप सिंह, संतोष पांडेय, परमात्मा जायसवाल, हरिश्चंद्र वर्मा, रामजतन वर्मा, मोहम्मद अरसद मौजूद रहे।