बस्ती: भाजपा महामंत्री हरीश द्विवेदी के गांव पहुंचे तेलंगाना के राज्यपाल, दिवंगत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि
तेलंगाना के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने बस्ती में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी के घर पहुंचकर उनकी दिवंगत ...और पढ़ें
-1791971713837_m.webp)
HighLights
तेलंगाना राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल बस्ती पहुंचे।
हरीश द्विवेदी की दिवंगत माता को श्रद्धांजलि दी।
शोकाकुल परिवार से मिलकर संवेदनाएं व्यक्त कीं।
जागरण संवाददाता, बस्ती। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और बस्ती के पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी की माता के निधन पर बुधवार को तेलंगाना के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल तेलियाजोत गांव स्थित हरीश द्विवेदी के आवास पहुंचे। उन्होंने दिवंगत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
राज्यपाल ने परिवार के सदस्यों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया। हरीश द्विवेदी ने इस कठिन समय में सांत्वना देने पहुंचे राज्यपाल के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अपनों का स्नेह, संवेदना और सहयोग दुख सहने की शक्ति प्रदान करता है।
इस दौरान गोंडा के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह, उत्तर प्रदेश के राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख, पूर्व मंत्री सुनील भराला, फतेहपुर सीकरी के विधायक चौधरी बाबूलाल, त्रिपुरा के धर्मगुरु गौतम मिश्रा महाराज, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह प्रांत प्रचारक सुरजीत, विभाग प्रचारक ऋषि, विश्व हिंदू परिषद के संगठन मंत्री दिव्यांशु, पूर्व सांसद अष्टभुजा शुक्ल,
पूर्व विधायक राजमणि पांडेय, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के पदाधिकारी भूपेंद्र सिंह राणा और सचिन सिंह, बुलंदशहर के जिलाध्यक्ष विकास चौहान तथा असम के विश्वजीत कोइरी ने भी तेलियाजोत पहुंचकर दिवंगत के चित्र पर पुष्प अर्पित किए और श्रद्धांजलि दी।
इसके अलावा सहजनवां के पूर्व ब्लाक प्रमुख राम प्रताप शुक्ल, मैनपुरी के चेयरमैन आशीष तिवारी, महोबा के पूर्व जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र शुक्ल, डा. ओएन पांडेय और मथुरा के रामगोपाल काका सहित अन्य गणमान्य लोगों ने भी दिवंगत को श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
