Move to Jagran APP

स्वामी विवेकानंद ने भारत का डंका विश्व में बजाया

स्वामी विवेकानंद ने अमेरिका के शिकागो में आयोजित धर्म सम्मेलन में अपने विचारों से भारत के प्रति दुनिया का देखने का नजरिया परिवर्तित किया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 14 Jan 2020 11:06 PM (IST)Updated: Wed, 15 Jan 2020 06:09 AM (IST)
स्वामी विवेकानंद ने भारत का डंका विश्व में बजाया
स्वामी विवेकानंद ने भारत का डंका विश्व में बजाया

बस्ती : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने स्वामी विवेकानंद की जयंती पर युवा पखवारा के निमित्त मंगलवार को गोष्ठी आयोजित हुई। पखवारा 23 जनवरी सुभाष चंद्र बोस जयंती तक चलाया जाएगा।

loksabha election banner

राजकीय कन्या इंटर कालेज में आयोजित गोष्ठी में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजशरण शाही ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जैसा व्यक्तित्व हम सभी के लिए प्रेरणापुंज है। 39 वर्ष की अवस्था में भारत का विश्व भर में डंका बजाया। स्वामी विवेकानंद ने अमेरिका के शिकागो में आयोजित धर्म सम्मेलन में अपने विचारों से भारत के प्रति दुनिया का देखने का नजरिया परिवर्तित किया। दुनिया को भारतीय हिदू संस्कृति से परिचित कराया। प्रधानाचार्य नीलम सिंह ने कहा कि स्वामी विवेकानंद भारत ही नहीं संपूर्ण विश्व के लिए पूजनीय हैं। विशिष्ट अतिथि केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य भूपेंद्र सिंह राणा ने कहा कि स्वामी विवेकानंद बाल्यकाल से ही प्रखर बुद्धि, तेजस्वी, ओजस्वी, तार्किक विचार रखने वाले व्यक्तित्व थे। प्रांत मंत्री राघवेंद्र सिंह ने कहा कि 12 जनवरी से लेकर 23 जनवरी तक युवा पखवारा कार्यक्रम चलाया जाएगा। संचालन प्रशांत सिंह व आभार प्रदर्शन सुधांशु त्रिपाठी ने किया।

इस दौरान प्रांप्त उपाध्यक्ष ले. जेके शाही, नवनीत शर्मा, कुलदीप सिंह, यशवंत सिंह, हिमांशु त्रिपाठी मौजूद रहे। नगर बाजार के भगवती इंटर कालेज में आयोजित संगोष्ठी में चंदन, नगर मंत्री आदित्य धर द्विवेदी मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.