Move to Jagran APP

राष्ट्रीय अभियान में ढिलाई पर कर्मचारी पर करें सख्ती : सीडीओ

स्वास्थ्य विभाग की जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। यहां राष्ट्रीय अभियानों पर चर्चा की गई। मुख्य विकास अधिकारी अरविद कुमार पांडेय ने कहा कि जो कर्मचारी व अधिकारी लापरवाही बरते उनका वेतन काटा जाए।

By JagranEdited By: Published: Fri, 10 Jan 2020 10:55 PM (IST)Updated: Sat, 11 Jan 2020 06:05 AM (IST)
राष्ट्रीय अभियान में ढिलाई पर कर्मचारी पर करें सख्ती : सीडीओ
राष्ट्रीय अभियान में ढिलाई पर कर्मचारी पर करें सख्ती : सीडीओ

बस्ती : स्वास्थ्य विभाग की जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। यहां राष्ट्रीय अभियानों पर चर्चा की गई। मुख्य विकास अधिकारी अरविद कुमार पांडेय ने कहा कि जो कर्मचारी व अधिकारी लापरवाही बरते उनका वेतन काटा जाए।

loksabha election banner

बैठक में फाइलेरिया उन्मूलन, पल्स पोलियो अभियान, मिशन इंद्रधनुष व एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा हुई। पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से कार्यक्रमों की जानकारी भी दी गई। सीडीओ ने कहा कि कार्य में लापरवाही बरते उसके खिलाफ सख्ती करें। वेतन या इंक्रीमेंट काटे जाने की कार्रवाई की जाए। अपर सीएमओ डा. फकरेयार हुसैन ने कहा कि इस समय मिशन इंद्रधनुष-दो का दूसरा चरण चल रहा है। 16 जनवरी तक चलेगा। 19 जनवरी को पल्स पोलियो दिवस है। इसके अगले दिन से पोलियो ड्राप पिलाने का डोर-टू-डोर अभियान चलेगा। एनीमिया मुक्त भारत का कार्यक्रम जिले में चल रहा है। राजकीय, सहायता प्राप्त माध्यमिक व परिषदीय विद्यालयों में कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जिला मलेरिया अधिकारी आईए अंसारी ने बताया कि फाइलेरिया एक प्रकार के परजीवी कृमि द्वारा होने वाली बीमारी है। यह क्यूलिक्स मच्छर द्वारा फैलाया जाता है। बुखार, शरीर में खुजली, जननांगों के आस-पास दर्द व बाद में हाथ, पैर, स्तन, अंडकोश में सूजन के साथ लंबे समय तक सूखी खांसी आना इसके लक्षण हैं। 17 फरवरी से यह अभियान चलाया जाना है। दो साल से कम उम्र के बच्चों, गर्भवती, गंभीर रूप से बीमार लोगों को छोड़कर सभी को फाइलेरिया की दवा खानी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.