श्रीराम मंदिर निर्माण को चला निधि संग्रह अभियान
विभिन्न क्षेत्रों में आमजन से संग्रह किया गया धन
जागरण टीम,बस्ती : श्रीराम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र में प्रस्तावित भव्य श्रीराम मंदिर के निर्माण को रविवार को जनपद के विभिन्न हिस्सों में अभियान चलाया गया। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के आह्वान पर भाजपा समेत हिदू वादी संगठनों के लोगों ने धन संग्रह किया।
शहर के पुरानी बस्ती क्षेत्र में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र मंदिर निर्माण के निमित्त धन संग्रह अभियान के तहत शोभायात्रा निकाली गई। यह निर्मली कुंड मंदिर से प्रारंभ होकर दक्षिण दरवाजा, अस्पताल चौराहा होते हुए शिवा कालोनी शिशु मंदिर विद्यालय पर आकर समाप्त हुई। संघ के विभाग प्रचारक लालजी, विभाग कार्यवाह नागेंद्र प्रताप सिंह, सत्य प्रकाश सिंह, पवन कसौधन, अमृत वर्मा, संतोष सिंह, गोपेश पाल, कुंदन वर्मा, रमेश मौजूद रहे। कप्तानगंज संवाददाता के अनुसार विकास खंड कार्यालय परिसर में निधि संग्रह समिति की बैठक हुई। घर-घर जाकर निधि संग्रह करने एवं 23 जनवरी को इंदिरा गांधी इंटर कालेज में सहभोज के आयोजन को सफल बनाने पर चर्चा हुई। राजेश त्रिपाठी, गौरव मणि त्रिपाठी, संदीप, मनोज सिंह, पूर्व प्रमुख रामशंकर यादव, पिटू सोनकर, प्रदीप तिवारी, डा. रत्नेश, डा. सूर्य प्रकाश त्रिपाठी मौजूद रहे। हर्रैया कार्यालय के अनुसार क्षेत्रीय विधायक अजय सिंह के नेतृत्व में डाक बंगला में धन संग्रह का अभियान चलाया गया। कहा कि श्रीराम भूमि पर भव्य मंदिर निर्माण में सभी सनातनधर्मियों को सहयोग करना चाहिए। राजेश द्विवेदी, संघ प्रचारक अमरनाथ, जिला कार्यवाहक संतोष सिंह, विनय सिंह उर्फ बिकूर, ओमकार सिंह, अर्जुन सिंह, मन्नी सिंह मौजूद रहे। भानपुर कार्यालय के अनुसार रामनगर विकास खंड परिसर में सहभोज कार्यक्रम का आयोजन हुआ। श्रीराम मंदिर निर्माण के लिये धन संग्रह भी किया गया। क्षेत्रीय विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने कहा कि भव्य श्रीराम मंदिर निर्माण महायज्ञ में जन-जन की भागीदारी आवश्यक है। इस दौरान ब्लाक प्रमुख रामनरेश चौधरी ने एक लाख, जिला पंचायत सदस्य राकेश सिंह ने एक लाख, मंजू देवी ने एक लाख और राजाराम तिवारी ने 51 हजार रुपये का योगदान दिया। मणेंद्र सिंह, विष्णु जायसवाल, तुषार सिंह, मंटू दुबे, राजकुमार पांडेय, सुनील कुमार त्रिपाठी मौजूद रहे।