श्रमिक की पत्नी को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दिए एक लाख
सपा जिलाध्यक्ष महेंद्रनाथ यादव ने बताया कि गौर ब्लाक के हलुआ गांव निवासी श्रमिक मोहनलाल शर्मा की झांसी से आते समय ट्रेन में मौत हो गई थी।
बस्ती : बस्ती के श्रमिक मोहनलाल विश्वकर्मा की ट्रेन में हुई मौत के बाद उनकी बेवा पूजा को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक लाख रुपये की आर्थिक मदद भेजी है। सपा जिलाध्यक्ष महेंद्रनाथ यादव ने बताया कि गौर ब्लाक के हलुआ गांव निवासी श्रमिक मोहनलाल शर्मा की झांसी से आते समय ट्रेन में मौत हो गई थी।
गुरुवार को एक प्रतिनिधिमंडल ने मृतक के घर जाकर परिजनों को ढांढस बंधाया। मृतक की पत्नी पर तीन बेटे और एक बेटी के भरण पोषण की जिम्मेदारी है। इस पीड़ा से सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष को अवगत कराया गया। उन्होंने पीड़िता के खाते में एक लाख की आर्थिक मदद पहुंचाई है। इस दौरान श्याम मणि विश्वकर्मा, आवास विकास परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह, अरविद सोनकर, महेश तिवारी, विजय सेन यादव, धर्मराज यादव, वीरेंद्र यादव, गंगाराम चौधरी मौजूद रहे।