Move to Jagran APP

छठ पर्व पर दिल्ली-कानपुर के लिए विशेष बसें

छठ पर्व पर परिवहन निगम ने विशेष व्यवस्था की है। लंबी दूरी के लिए विशेष बसें चलाई जा रही हैं। आने और जाने वाले यात्रियों को कोई असुविधा न हो इसके लिए तीन अक्टूबर तक नियमित बसें चलाने का निर्णय लिया गया है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 31 Oct 2019 10:43 PM (IST)Updated: Thu, 31 Oct 2019 10:43 PM (IST)
छठ पर्व पर दिल्ली-कानपुर के लिए विशेष बसें
छठ पर्व पर दिल्ली-कानपुर के लिए विशेष बसें

बस्ती : छठ पर्व पर परिवहन निगम ने विशेष व्यवस्था की है। लंबी दूरी के लिए विशेष बसें चलाई जा रही हैं। आने और जाने वाले यात्रियों को कोई असुविधा न हो इसके लिए तीन अक्टूबर तक नियमित बसें चलाने का निर्णय लिया गया है।

loksabha election banner

गुरुवार को बस्ती डिपो में 15 अतिरिक्त बसें लंबी दूरी के लिए रवाना की गईं। दिल्ली के लिए पांच बसें, लखनऊ-कानपुर के लिए चार बसें जबकि लोकल यात्रियों को कवर करने के लिए छह बसें लगाई गई हैं। यह बसें गंतव्य तक जाएंगी और वहां यात्रियों को लेकर आएंगी भी। चालकों-परिचालकों को विशेष हिदायत भी दी गई है कि पर्व में शामिल होने वाले यात्रियों को किसी भी प्रकार की समस्या न होने पाए। साथ ही डिपो की अन्य बसें भी एलर्ट में रहेंगी। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक आरपी सिंह ने बताया कि छठ पर्व को लेकर व्यवस्था चौकस है। सभी बसें रूट पर रहेंगी। दिल्ली, कानपुर, लखनऊ, मेरठ, गोरखपुर, सिद्धार्थनगर आदि डिपो के लिए बसें चल रही हैं। पर्व के दूसरे दिन तक बसें चलेंगी, ताकि कोई समस्या न हो।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.