Move to Jagran APP

Bsati News: कहानी में नया मोड़, मां की हत्या के आरोप में बेटा गिरफ्तार

एएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि राधिका देवी की हत्या उनके भांजे ने नहीं बल्कि उनके बेटे अशोक कुमार ने की है। विवेचना में सामने आया कि आरोपित अशोक का अपने छोटे भाई की पत्नी के साथ गहरा संबंध था।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Published: Tue, 13 Sep 2022 07:17 PM (IST)Updated: Tue, 13 Sep 2022 07:30 PM (IST)
Bsati News: कहानी में नया मोड़, मां की हत्या के आरोप में बेटा गिरफ्तार
Bsati News: बस्ती पुलिस ने हत्या के मामले में नया खुलासा किया है।

बस्ती, जागरण संवाददाता। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के कठनौली गांव में चाकू से ताबड़तोड़ वार कर 60 वर्षीय महिला के हत्या की घटना का मंगलवार को पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया गया है। मामले में मुकदमा दर्ज कराने वाला बेटा ही हत्यारोपित निकला।

loksabha election banner

पहले बेटे ने अपने ममेरे भाई पर दर्ज कराया था हत्या का मुकदमा

एएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी ने महिला की हत्या के मामले का पर्दाफाश करते हुए बताया कि राधिका देवी की हत्या उनके भांजे ने नहीं बल्कि उनके बेटे अशोक कुमार ने की है। विवेचना में सामने आया कि आरोपित अशोक का अपने छोटे भाई की पत्नी के साथ गहरा संबंध था। इसकी जानकारी होने पर मां राधिका देवी ने इसका विरोध किया। यही विरोध उनकी हत्या का कारण बना

चाकू से ताबड़तोड़ वार कर की गई थी 60 वर्षीय राधिका देवी की हत्या

पुलिस के अनुसार हत्यारोपित अशोक कुमार ने अपनी मां की हत्या के मामले में 31 अगस्त 2022 को मुकदमा दर्ज कराया था। उसका आरोप था कि मां राधिका देवी 31 अगस्त की देर शाम धान के खेत में निराई करने गई थीं। तभी वहां पहले से घात लगाकर बैठे उसके ममेरे भाई अनिल कुमार निवासी मड़वानगर व उसके एक अन्य साथी ने धारदार हथियार से उनकी मां के गले, पीठ व सिर पर हमला कर उन्हें गंभीर रूप घायल कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई।

एएसपी ने बताया कि विवेचना के दौरान अशोक लगातार नामजद आरोपित अनिल कुमार को जेल भेजने का दबाव बना रहा था, जबकि छानबीन के दौरान यह तथ्य प्रकाश में आया कि नामजद आरोपी अनिल घटना के समय बस्ती शहर में एक ढाबे पर मौजूद था। उसकी लोकेशन व काल डिटेल में भी कुछ संदिग्ध नहीं मिला। इसके बाद पुलिस ने अन्य पहलुओं की पड़ताल शुरू की तो कहानी में नया मोड़ आ गया। जांच के दौरान पता चला कि मुकदमा दर्ज कराने वाले अशोक का अपने भाई की पत्नी के साथ गहरा संबंध था।

पुलिस के अनुसार उसका छोटा भाई हैदराबाद में रहकर नौकरी करता है। उसकी अनुपस्थिति में अपने भाई की पत्नी से वह बात करता रहता था और उससे मिलने के लिए हैदराबाद भी गया था। इस तथ्य को अशोक व उसके भाई की पत्नी ने पूरी तरह नकार दिया था, लेकिन पुलिस के पास दोनों के बीच लगातार लंबी बातचीत का साक्ष्य मौजूद है। पुलिस ने घटनास्थल का फिर से मुआयना किया। पुलिस के अनुसार घटना के समय आसपास मौजूद ने किसी बाहरी व्यक्ति को नहीं देखा था। घटनास्थल पर सिर्फ मृतका व उसके बेटे अशोक की मौजूदगी के साक्ष्य मिले हैं।

एएसपी के अनुसार शक के दायरे में घिरे अशोक से जब गंभीरता से पूछताछ की गई तो उसने भाई की पत्नी से संबंध होने की बात स्वीकार करते हुए बताया कि भाई की पत्नी से संबंध को लेकर मां के विरोध करने पर उसने इस घटना को अंजाम दिया था। हत्या के बाद उसने चाकू को छिपाकर रखा था। पोस्टमार्टम के बाद जब मां राधिका देवी का दाह संस्कार करने गया था, तभी उसने चाकू को नदी में फेंक दिया था। पुलिस हत्या में प्रयुक्त चाकू को बरामद नहीं कर सकी है। घटना में अशोक के भाई की पत्नी के संलिप्तता की भी जांच पुलिस कर रही है।

यह था घटनाक्रम

धान की निराई करने 31 अगस्त की शाम करीब पांच बजे राधिका देवी पत्नी स्व. जनार्दन प्रसाद खेत में गई थीं। देर तक वह वापस नहीं आईं तो उनका बेटा उन्हें देखने खेत में गया। देखा कि मां खून से लथपथ खेत में पड़ी थी। उनकी ही साड़ी से उनका दोनों हाथ बांधा गया था। उसने शोर मचाया तो और लोग वहां जमा हो गए। राधिका देवी को निजी वाहन से लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया था। मृतका राधिका देवी के बेटे अशोक कुमार की तहरीर पर मृतका के भांजे अनिल व उसके साथी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। उस समय हत्या की वजह को अनिल के पिता का राधिका देवी के घर रहना बताया जा रहा था। इस बात से नाराज अनिल पर उसके पिता ने जानमाल की धमकी देने का आरोप भी लगाया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.