Move to Jagran APP

बहनों ने की भाई के दीर्घायु की कामना

भाई को शाप देकर बहनों ने की कुशलता की कामना

By JagranEdited By: Published: Fri, 09 Nov 2018 10:40 PM (IST)Updated: Fri, 09 Nov 2018 10:40 PM (IST)
बहनों ने की भाई के दीर्घायु की कामना
बहनों ने की भाई के दीर्घायु की कामना

बस्ती: दीपावली पर्व अपने साथ धार्मिक आयोजनों व समारोहों का पूरा पैकेज लेकर आता है। धनत्रयोदशी व धनवंतरि पूजन से शुरू हुआ पर्व भाई दूज तक चलता है। इस बीच पर्वों की श्रृंखला होती है। शुक्रवार को अन्नकूट, गोबर्धन पूजा, भाई दूज, चित्रगुप्त पूजन का जगह-जगह आयोजन किया गया। भाई दूज पर बहनों ने भाई की मंगल कामना की। यह अपने आप में अनूठा पर्व है जब बहनें अपने भाई को तरह-तरह से शाप देकर उसके कुशलता की कामना करती हैं। इस दिन भाई अपनी बहनों को तरह-तरह से उपहार देकर उनकी रक्षा का वचन देते हैं। शहर से लेकर गांव तक जगह-जगह गोबर से गोधन बनाया गया। उसके बाद उसे लाठियों से कूटा गया। महिलाएं व युवतियां जितनी बार गोधन कूटती हैं उतनी ही बार उसे सिर की तरफ लांघती भी हैं। इस दौरान जगह-जगह झुंड में यह आयोजन किया जाता है। हर गली मोहल्ले में इसका आयोजन किया गया।

loksabha election banner

मुंडेरवा संवाददाता के अनुसार स्थानीय निवासी नंदकिशोर श्रीवास्तव के घर में गोवर्धन ,चित्रगुप्त और यम तथा यमुना की पूजा हुई। सावित्री देवी (55) ने बताया कि गोबर से गोधन बनाकर उसपर अक्षत ,चंदन और रोली आदि चढ़ाई जाती है । जिले में विभिन्न स्थानों पर आयोजन किया गया। मंदिरों में अन्नकूट का आयोजन किया गया। 56 भोग लगाने के बाद लोगों ने प्रसाद ग्रहण किए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.