दो सौ करोड़ की लागत से बनेगा सीवर ट्रीटमेंट प्लांट
शहर में लगभग दो सौ करोड़ रुपये की लागत से सीवर ट्रीटमेंट प्लांट लगाया जाएगा। इससे बस्ती शहर के नालों का पानी शुद्ध किया जा सकेगा।
बस्ती: शहर में लगभग दो सौ करोड़ रुपये की लागत से सीवर ट्रीटमेंट प्लांट लगाया जाएगा। इससे बस्ती शहर के नालों का पानी शुद्ध किया जा सकेगा।
यह जानकारी जिलाधिकारी बस्ती ने गुरुवार को जल निगम कार्यालय के निरीक्षण के बाद दी। बताया कि अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका को निर्देशित किया गया है कि सीवी ट्रीटमेंट प्लांट के लिए भूमि का प्रस्ताव बोर्ड से पास कराकर जल निगम को उपलब्ध कराएं। जल निगम इसका डीपीआर तैयार कर शासन को भेजेगा। सीवर ट्रीटमेंट प्लांट के लिए लगभग डेढ़ हेक्टेयर भूमि की आवश्यकता है। इसे चांदमारी के पास चिन्हित किया गया है। यहां पर पंपिग स्टेशन तथा ट्रीटमेंट प्लांट लगाया जाएगा। अमृत योजना व प्रधानमंत्री जन विकास योजना की चर्चा करते हुए डीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री जन विकास योजना में दस योजनाएं संचालित है। अमृत योजना का कार्य तीन चरणों में हो रहा है।