देशहित में ऊर्जा व ईंधन बचाएं : डीएसओ
भारत पेट्रोलियम के आह्वान पर गोरखपुर एलपीजी टेरीटरी के बैनर तले गैस एजेंसियों ने रविवार को शहर में जागरूकता रैली निकाल कर लोगों को ईंधन अधिक न खपाने और पर्यावरण बचाने के लिए जागरूक किया।
बस्ती : भारत पेट्रोलियम के आह्वान पर गोरखपुर एलपीजी टेरीटरी के बैनर तले गैस एजेंसियों ने रविवार को शहर में जागरूकता रैली निकाल कर लोगों को ईंधन अधिक न खपाने और पर्यावरण बचाने के लिए जागरूक किया। जिला पूर्ति अधिकारी रमन मिश्र ने नेहरू तिराहा पर रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने लोगों को प्रेरित करते हुए कहा कि देशहित में ऊर्जा और ईंधन बचाने की जरूरत है। ईंधन उतना ही प्रयोग में लें, जितने में काम चल जाए। जो ईंधन बचेगा वह किसी दूसरे के लिए काम आएगा। लोग ईंधन बचाव के साथ पर्यावरण संरक्षण के सारथी बनें। रैली रोडवेज मालवीय रोड होते हुए गांधी कला भवन तक निकाली गई। वर्कर हाथ में बैनर और पोस्टर लिए ईंधन बचाव का संदेश देते आगे बढ़ रहे थे। सुभाष शर्मा, देवनाथ निषाद मोनू, नवीन श्रीवास्तव, घनश्याम चौधरी, कुलदीप, सुरेंद्र सिंह, मनोज यादव, मो. जफर, रेनू,डा. योगेश रैली में शामिल हुए। डीएसओ ने बताया कि 15 फरवरी तक जागरूकता कार्यक्रम चलेगा। विभिन्न प्रतियोगिताएं भी आयोजित होंगी।