दहेज में 10 लाख रुपये व कार की मांग, मुकदमा
बहन सबीहा को ससुराल में परेशान किया जा रहा है।
By JagranEdited By: Published: Tue, 25 Aug 2020 10:18 PM (IST)Updated: Tue, 25 Aug 2020 10:18 PM (IST)
बस्ती: कलवारी पुलिस ने दहेज के लिए विवाहिता को प्रताड़ित करने के आरोप में पति समेत आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। थाना क्षेत्र के कुसौरा के रहने वाले डा. इरफान का आरोप है कि उनकी बहन शबीहा को उसके ससुराल संतकबीरनगर के धनघटा थानांतर्गत चंदौली में प्रताड़ित किया जा रहा है। दहेज में 10 लाख रुपये और कार की मांग को लेकर उसे मारापीटा गया। जानमाल की धमकी दी गई। थानाध्यक्ष बिदेश्वरीमणि त्रिपाठी ने बताया कि पति मो. शकील खान, ससुर जमील खान, सास सजीदुन्निशा सहित आठ लोगों को मामले में नामजद किया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें