जगह-जगह आयोजित हो रहे धार्मिक अनुष्ठान
दुर्गा पूजा समारोह के साथ विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान की बहार चल पड़ी है। र
बस्ती : दुर्गा पूजा समारोह के साथ विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान की बहार चल पड़ी है। रामलीला, भगवती जागरण, रामकथा आदि आयोजनों की भरमार है। महराजगंज संवाददाता के अनुसार स्थानीय कस्बे में रामलीला का मंचन चल रहा है। मुख्य अतिथि इं. वीके मिश्र ने कहा कि भगवान राम मर्यादा पुरुषोत्तम है। उनका जीवन चरित्र आज भी प्रासंगिक है। उन्होंने मानवीय मूल्यों के रक्षा की प्रेरणा दी। रामलीला का आयोजन लोक परंपराओं का पोषक है। नारद मोह के ²श्य का मंचन हुआ।देवर्षि नारद का विवाह के लिए उत्सुक होते है। भगवान विष्णु से वह सुंदर रूप मांगने को जाते है। नारायण धर्म रक्षा के उद्देश्य से उन्हें बंदर का रूप देते है। यह मंचन देख लोग मंत्रमुग्ध हो गए। भक्ति भाव में ठहाके भी लगे। गंगाराम पांडेय, सोनू यादव, अनिल आर्य, रामचेत, राजवीर, छोटू मौजूद रहे। साऊंघाट संवाददाता के अनुसार बड़ेरिया बुजुर्ग गांव में सूर्यवंशी दुर्गा पूजा समिति के पंडाल में भगवती जागरण का आयोजन हुआ। देवी गीतों की अविरल धारा पूरी रात बही। इस दौरान देवी देवताओं की झांकियां भी प्रस्तुत की गई। गोरखपुर से आए कलाकार रमेश राना के नेतृत्व में शैलेंद्र निगम, श्रुति ¨सह, प्रियंका चौधरी व संचिता भारती ने देवी गीत सुनाकर मनमोह लिया।विशाल ¨सह, टोनी ¨सह, राहुल ¨सह, रिकुं ¨सह, रानू ¨सह, भारत ¨सह, दीपक ¨सह, बृजेश यादव मौजूद रहे। कलवारी संवाददाता के अनुसार दंभ और अभिमान मनुष्य के सभी पुण्य कर्मों का नाश करता है। दंभ और अभिमान से वशीभूत मनुष्य किसी भी सज्जन धर्मात्मा का तिरस्कार कर उसके क्रोध व श्राप का भागीदार बन जाता है। यह बात कथा वाचक पं प्रदीप शास्त्री ने डेल्हवा गांव मे चल रही श्रीमछ्वागवत कथा के पहले दिन व्यास पीठ से कहीं। मनुष्य को जब किसी वस्तु पर अटल विश्वास और श्रद्धा होती है। तभी उसे फल रूपी अमृत की प्राप्ति होती है। मुख्य यजमान श्रीराम चौधरी,कैलाश, रामकुमार, गौरीशंकर, बलराम, इंद्रजीत मिश्रा, शिवशंकर मौजूद रहे।