Move to Jagran APP

धान खरीद के लिए महज 3327 किसानों का पंजीकरण

क्रय केंद्रों का निर्धारण हो चुका है खरीद एक नवंबर से शुरू होगी।

By JagranEdited By: Published: Sun, 27 Sep 2020 06:38 AM (IST)Updated: Sun, 27 Sep 2020 06:38 AM (IST)
धान खरीद के लिए महज 3327 किसानों का पंजीकरण
धान खरीद के लिए महज 3327 किसानों का पंजीकरण

जागरण संवाददाता, बस्ती : मंडल में धान खरीद अभियान की तैयारी अंतिम चरण में है। लेकिन अभी तक अपेक्षित संख्या में किसानों का पंजीकरण नहीं हो पाया है। मंडल के तीनों जनपदों से महज 3327 किसान ही पंजीकृत हो सके हैं। अभी शासन से खरीद का लक्ष्य भी निर्धारित नहीं हुआ है। अनुमानित लक्ष्य दो लाख मीट्रिक टन से अधिक ही होना चाहिए। ऐसे में किसानों की संख्या नहीं बढ़ी तो स्थिति चिताजनक बन जाएगी।

loksabha election banner

धान का समर्थन मूल्य निर्धारित हो गया है। इस बार कामन धान 1868 रुपये प्रति क्विंटल और ग्रेड-ए धान का मूल्य 1888 रुपये है। योजना का लाभ अधिक से अधिक किसानों तक पहुंचाने के लिए अभियान शुरू होने से पहले ही पंजीकरण कराया जाता है। बस्ती में 1928, संतकबीरनगर में 737 और सिद्धार्थनगर में 662 किसानों का पंजीकरण हुआ है। एक महीने का समय अभी और बचा है। औसतन मंडल में आठ से नौ हजार किसान अनाज बेचने के लिए पंजीकरण कराते हैं। 130 केंद्रों का हुआ निर्धारण

धान खरीद के लिए क्रय केंद्रों का निर्धारण हो चुका है। मंडल में कुल 130 क्रय केंद्र खोले जाने हैं। बस्ती में 60, संतकबीरनगर में 25 और सिद्धार्थनगर में 45 क्रय केंद्र होंगे। इन केंद्रों के जरिये किसानों से सीधे धान की खरीद की जाएगी। तत्काल भुगतान की व्यवस्था सुनिश्चित होगी।

-

धान खरीद का लक्ष्य अभी नहीं प्राप्त हुआ है। फिर भी आंतरिक तैयारियां पूरी की जा रही है। केंद्र का निर्धारण हो चुका है। किसानों का पंजीकरण अक्टूबर में बढ़ जाएगा। क्योंकि अभी वह फसल तैयार करने में व्यस्त हैं।

श्री प्रकाश मिश्र, आरएफसी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.