Move to Jagran APP

रंगोली व कलश सजाओ प्रतियोगिता में दिखा हुनर

ो- रंगोली सजाओ प्रतियोगिता हुई। इंडियन पब्लिक स्कूल हरदिया में बच्चों ने भव्य आयोजन किया। इस दौरान 204 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। छात्र-छात्राओं ने दीए जलाए। आकर्षक रंगोली की सजावट हुई। प्रबंधक कैलाश नाथ दुबे ने अवलोकन कर बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 05 Nov 2018 10:13 PM (IST)Updated: Mon, 05 Nov 2018 10:13 PM (IST)
रंगोली व कलश सजाओ प्रतियोगिता में दिखा हुनर

बस्ती: धनतेरस पर्व पर स्कूलों में दीप जलाओ- रंगोली सजाओ प्रतियोगिता हुई। इंडियन पब्लिक स्कूल हरदिया में बच्चों ने भव्य आयोजन किया। इस दौरान 204 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। छात्र-छात्राओं ने दीए जलाए। आकर्षक रंगोली की सजावट हुई। प्रबंधक कैलाश नाथ दुबे ने अवलोकन कर बच्चों का उत्साहवर्धन किया। विधि पांडेय, सरिता, रिद्धि आदि की रंगोली आकर्षण का केंद्र रही। जागरण पब्लिक स्कूल में बच्चों ने भारत के नक्शे के चारों तरफ दीप जलाकर प्रकाश उत्सव पर्व मनाया। ईश्वर से सभी के जीवन में रंग भरने की कामना की गई। निदेशक चंद प्रभा पांडेय, प्रबंधक अर¨वद कुमार पांडेय मौजूद रहे। आरसीसी पब्लिक स्कूल में बच्चों ने रंगोली सजाई। यहां पटाखा और प्रदूषण रहित दीपावली मनाने का संकल्प लिया गया। निदेशक इं. शैलेश चौधरी, विजय प्रकाश चौधरी ने बच्चों द्वारा सजाई गई रंगोली की सराहना की। श्रीनेत ग्लोबल स्कूल में संस्थापक उदयनरायन ¨सह ने दीप प्रज्ज्वलन किया। इसके बाद बच्चों द्वारा आकर्षक रंगोली सजाई गई। अंशिका, मुस्कान, हर्षवर्धन ¨सह, सुशील चौधरी, चरनजीत गौड़ आदि बच्चों ने आकर्षक रंगोली सजाई। एसएस पब्लिक स्कूल मड़वानगर में रंगोली प्रतियोगिता हुई। यहां बच्चों द्वारा रंगोली सजाकर बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया। प्रबंधक गौतम यादव, प्रधानाध्यापक रजनी गुप्ता, राजकुमार यादव, वीरेंद्र यादव, शिखा मिश्रा ने बच्चों के कलाकृतियों की सराहना की। दी सिटी मांटेसरी स्कूल में रंगोली बनाओ-कलश बनाओ प्रतियोगिता हुई। देश भक्ति से प्रेरित शहीदों के नाम दीए जलाए गए। दीपिका पांडेय, ममता त्रिपाठी, गरिमा शुक्ल, ऊषा पांडेय मौजूद रहे। केएन पाल कांवेंट स्कूल रक्शा महसो में भी बच्चों ने रंगोली सजाई। आंचल, सृष्टि, अर्चना, सपना, खुशी, मुस्कान ने प्रतिभाग किया। यूनिक साइंस एकेडमी में रंगोली प्रतियोगिता हुई। प्रबंधक संतोष श्रीवास्तव ने बच्चों के साथ दीपावली मनाई। उर्मिला एजुकेशनल एकेडमी में प्रबंधक धीरेंद्र शुक्ल, निदेशक विनय शुक्ल ने बच्चों को प्रदूषण रहित दीपावली मनाने का संकल्प दिलाया। कपिल गंगा पब्लिक स्कूल में पं. अशोक शुक्ल ने दीपावली पर्व की महत्ता बताई। यहां भी बच्चों ने रंगोली सजाई। ब्लू¨मग बर्डस में प्रधानाचार्य संगीता श्रीवास्तव ने बच्चों की रंगोली का अवलोकन किया। लिटिल फ्लावर स्कूल कटरा में दीपावली उत्सव का आयोजन हुआ। सेंट्रल एकेडमी में भी रंगोली प्रतियोगिता में बच्चों ने प्रतिभाग किया। सरला इंटरनेशन एकेडमी में दीपावली पर्व मनाया गया। बच्चों ने रंगोली सजाई। प्रधानाचार्य अंजू गिजवानी ने बच्चों को पर्व का महत्व बताया। सरस्वती शिशु मंदिर रामबाग वंदना सभागार में दीपोत्सव कार्यक्रम हुआ। आचार्य अच्युतानंद त्रिपाठी, राजेंद्र त्रिपाठी ,राजेंद्र शुक्ल, सुभाष मणि त्रिपाठी, हरीश त्रिपाठी मौजूद रहे। प्लास्टिक कांपलेक्स स्थित जिला शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमे डीएलएड 2017 बैच के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। सरोजनी, वंदना चौधरी मौजूद रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.