कर्मचारी नेताओं ने जताई नाराजगी
नलकूप खंड की ओर से जारी नलकूप चालकों की वरिष्ठता सूची को चार माह बाद निरस्त किए जाने से इस माह सेवानिवृत्त होने वाले और पूर्व में सेवा निवृत्त नलकूप चालक पदोन्नति नहीं पा सके। इससे कर्मचारियों में नाराजगी है
By JagranEdited By: Published: Tue, 08 Jan 2019 11:32 PM (IST)Updated: Tue, 08 Jan 2019 11:32 PM (IST)
बस्ती: नलकूप खंड की ओर से जारी नलकूप चालकों की वरिष्ठता सूची को चार माह बाद निरस्त किए जाने से इस माह सेवानिवृत्त होने वाले और पूर्व में सेवा निवृत्त नलकूप चालक पदोन्नति नहीं पा सके। इससे कर्मचारियों में नाराजगी है। यह कहना है ¨सचाई संघ बस्ती के संरक्षक रामस्वारथ चौधरी व जिलाध्यक्ष अशोक कुमार ¨सह का। बताया कि 12 सितंबर 2018 को सूची बनी थी, इसे एक्सईएन ने 2 जनवरी को निरस्त किया। वरिष्ठता सूची जारी होने के बाद भी पदोन्नति न होने से तमाम कर्मचारी लाभ न उठा सके।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें