Move to Jagran APP

पार्टी की नीतियों को आम जन तक पहुंचाने का संकल्प

सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री का जन्मदिन

By JagranEdited By: Published: Mon, 17 Sep 2018 10:49 PM (IST)Updated: Mon, 17 Sep 2018 10:49 PM (IST)
पार्टी की नीतियों को आम जन तक पहुंचाने का संकल्प
पार्टी की नीतियों को आम जन तक पहुंचाने का संकल्प

बस्ती : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 68 वां जन्मदिन सोमवार को सेवा दिवस के रूप में मनाया गया। भाजपा के लोगों ने फल वितरित किया। संगोष्ठी हुई। प्रधानमंत्री के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला गया। सभी ने उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। भाजपा कार्यालय पर प्रधानमंत्री का जन्म दिन मनाया गया। यहां कार्यकर्ताओं में मिठाई बांटी गई। उनके दीर्घायु की कामना की गई। कप्तानगंज विधायक चंद्र प्रकाश शुक्ल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना संपूर्ण जीवन देश सेवा को समर्पित किया है। उनके जन्मदिन को देश में सेवा दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इस दिन भारत को स्वच्छ बनाने का संकल्प लिया जाए। भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र नाथ तिवारी ने कहा कि गुजरात के वडनगर स्टेशन पर चाय बेचने से लेकर प्रधानमंत्री तक का सफर नरेंद्र मोदी ने पूरा किया। उन्हें गांव, गरीबी की हकीकत पता है। इसीलिए प्रधानमंत्री समाज के अंतिम व्यक्ति को अग्रिम पंक्ति में लाने के लिए लगातार कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने आमजन के सपनों को उड़ान दी है। महामंत्री राकेश श्रीवास्तव, अमित शुक्ला, पुष्कर मिश्रा, विनोद शुक्ला, आदि ने उनके कृतित्व और व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। चंद्रशेखर मुन्ना, राम चरन चौधरी, गजेंद्र ¨सह, गुलाब श्रीवास्तव, सुरेंद्र ¨सह, करुणा ¨सह, अमृत कुमार वर्मा, अखिलेश शुक्ल, दिव्या त्रिपाठी, अलोक पांडेय, शिवानी ¨सह, राजन मिश्र, भगवान बक्स ¨सह, मनमोहन श्रीवास्तव काजू, दिलीप पांडेय, सचिदानंद पांडेय, रवि चंद पांडेय, अनिल पांडेय, अजय श्रीवास्तव, मनीष, शरद ¨सह रावत, लारा चौधरी, अमित गुप्त मौजूद रहे।

loksabha election banner

-----------

नरहरिया में चला सफाई अभियान

नगर पालिका परिषद अध्यक्ष के प्रतिनिधि भाजपा नेता पुष्कर मिश्र के नेतृत्व में प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर वार्ड संख्या 1 नरहरिया में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। प्राथमिक विद्यालय परिसर, वार्ड की गलियों एवं सड़कों की सफाई की गई। कहा कि प्रधानमंत्री का सपना है कि स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत का निर्माण हो। इसमें जनभागीदारी जरूरी है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का मान बढ़ाया है। अधिशासी अधिकारी डा. मणि भूषण त्रिपाठी, वेद प्रकाश पांडेय, सफाई निरीक्षक सोम कुमार, सभासद प्रमोद कुमार कन्नौजिया, सतीष सोनकर, पप्पू भईया, संजय उपाध्याय, चींटू मिश्र, रामधनी चौधरी, श्याम बिहारी गौंड़, महेंद्र शंकर, देवदत्त पाठक, संदीप कन्नौजिया, कुंज बिहारी लाल मौजूद रहे। सल्टौआ संवाददाता के अनुसार प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डा. सचिन द्वारा अस्पताल में फल वितरित किया गया। आरआर शुक्ल, शिव प्रसाद, पन्नेलाल मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.