अमोढ़ा के विकास को नजरंदाज कर हो रहा दुष्प्रचार : सांसद
-अमोढ़ा के विकास को जानबूझकर नकारने की विपक्षी कर रहे साजिश
बस्ती : सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा कि सांसद आदर्श ग्राम योजना के अंर्तगत उन्होंने सबसे पहले स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राजा जालिम ¨सह के गांव अमोढ़ा का चयन किया था। प्रधानमंत्री ने इस योजना को इसलिए चलाया कि गांव में मूलभूत सुविधाएं पहुंच जाएं। इसी के दृष्टिगत अमोढ़ा में 65 ¨बदुओं पर विकास कार्य कराया गया। देश के 800 सांसद आदर्श ग्रामों में अमोढ़ा को 56 वां स्थान मिला। साढ़े तीन साल में उनके द्वारा इस गांव में 10 चौपाल लगाई गई। जनता की समस्याएं सुनी गईं और निदान भी कराया गया। उन्होंने प्रयास करके पीएनबी की शाखा की स्थापना कराई। 56 नए हैंडपंप लगवाए गए। 350 शौचालय और 203 आवास बने। गांव में सड़कों का जाल बिछाया गया। विद्युतीकरण कराया गया। 36 सोलर लाइट, 350 विद्युत पोल और 14 ट्रांसफार्मर लगवाए गए। 219 को अंत्योदय कार्ड और 703 लोगों को पात्र गृहस्थी कार्ड जारी हुआ। डेढ़ करोड़ से राजा साहब के कोट का सौंदर्यीकरण कराया जा रहा है। इसके बाद भी विरोधी उनके खिलाफ साजिश कर रहे हैं। पिछले दिनों वह जिलाधिकारी के साथ अमोढ़ा गए थे। डीएम विकास कार्यों का निरीक्षण कर रहे थे। विपक्षी दल के कुछ लोग साजिश के तहत भीड़ एकत्र किए। फिर भी हम लोगों की बात सुने और उनके कहने पर गांव की एक सड़क को देखने भी गए। कुछ लोग अनावश्यक रूप से इस मामले को लेकर सोशल मीडिया पर दुष्प्रचार किए। जिससे उन्हें आहत होना पड़ा। समुदाय विशेष के लोग प्रधानमंत्री अथवा उनके द्वारा कराए गए कार्यों को स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं। जबकि केंद्र सरकार ने सबका साथ-सबका विकास का नारा दिया है। बगैर भेदभाव के विकास कार्य कराए जा रहे हैं। बावजूद इसके समुदाय विशेष इसे मानने को तैयार नहीं है।