बसाए जाएंगे अतिक्रमण से विस्थापित कारोबारी
आम बजट को सराहा और अतिक्रमण अभियान से विस्थापित हुए पटरी कारोबारियों को बसाने के लिए जल्द ही ठोस उपाय किए जाने का भरोसा दिया।
बस्ती: भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष महेश शुक्ल ने मंगलवार को प्रेसवार्ता कर सरकार की उपलब्धियां बयां की। कहा पूर्व में स्वीकृत नक्शे के आधार पर बने आवास कार्रवाई की जद में आए इससे पहले उन अधिकारियों को दंडित किया जाए। इसके लिए वह मुख्यमंत्री को पत्र लिखेंगे।
इससे पहले नव गठित जिला कार्यकारिणी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर जिलाध्यक्ष महेश शुक्ल ने उनको कार्य दायित्व सौंपे। कहा विधान परिषद का चुनाव हमारे लिये एक अवसर है। पदाधिकारी और कार्यकर्ता पूरी ताकत से जुट जाएं। उन्होने मिशन 2022 एवं विधान परिषद चुनाव को लेकर पदाधिकारियों को मण्डलवार जिम्मेदारी सौंपी। रामचरन चौधरी, विवेकानन्द मिश्र, चन्द्रशेखर मुन्ना, केडी चौधरी, रवि सिंह, भानु मिश्र, आशा सिंह, शालिनी मिश्रा, निर्मला श्रीवास्तव, प्रत्युष विक्रम सिंह, अखंड प्रताप सिंह, वैभव पांडेय, मनोज ठाकुर, कुंवर आनन्द प्रताप सिंह, वीरेन्द्र गौतम शामिल रहे।