गोवंश के अवशेष मिलने की शिकायत पर पहुंची पुलिस
मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
By JagranEdited By: Published: Fri, 14 Aug 2020 05:32 PM (IST)Updated: Fri, 14 Aug 2020 05:32 PM (IST)
जासं भानपुर, बस्ती: सोनहा थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में गोवंश के अवशेष मिलने पर लोगों ने गोकशी की आशंका जताई है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। शुक्रवार को गांव के बाहर एक गोवंश का सिर, चमड़ा, खून लगा बोरा, रस्सी आदि देखकर लोगों ने इस बात की सूचना भाजपा के जिला कार्यसमिति सदस्य जितेंद्र यादव को दी। उन्होंने मामले की जानकारी पुलिस को दी। भाजपा नेता ने कहा कि ऐसा लगता है कि इस स्थान पर गोकशी की गई है। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार मिश्र ने बताया कि मामले की जांच के लिए पशु चिकित्सक को बुलाया गया है। पशु के मिले अवशेष की जांच कराई जा रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें