धूप व उमस भरी गर्मी से बेहाल हुए लोग
धूप और उमस से परेशान रहे नागरिक
By JagranEdited By: Published: Fri, 14 Aug 2020 10:48 PM (IST)Updated: Sat, 15 Aug 2020 06:04 AM (IST)
बस्ती : शुक्रवार को धूप के साथ उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल नजर आए। हालांकि, सुबह और देर रात हल्की बूंदाबादी जरूर हुई, लेकिन बिना बरसे बदरा वापस चले गए। लोग पसीने से तरबतर दिखे। सुबह मौसम में बदलाव हुआ। लोगों को लगा कि बारिश होगी। हालांकि बादल उमड़-घूमड़ कर वापस चले गए। बाद में तेज धूप हुई। दिनभर उमस से नागरिक परेशान नजर आए। बचाव के लिए पंखा, एसी का उपयोग करते दिखे। जिला कृषि अधिकारी संजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि शुक्रवार को बारिश की उम्मीद थी, लेकिन हुई नहीं। नागरिक आशुतोष ने बताया कि बारिश न होने से उमस ज्यादा है। रात व दिन में भी उमस हो रही है। ग्रामीण क्षेत्र में बिजली व्यवस्था भी ध्वस्त है। इससे समस्या और बढ़ गई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें