निर्माणाधीन मकान का छज्जा गिरने से सास-बहू घायल
वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के करवनिया गांव की घटना
By JagranEdited By: Published: Sat, 22 Feb 2020 10:04 PM (IST)Updated: Sat, 22 Feb 2020 10:04 PM (IST)
बस्ती: वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के करवनिया गांव में निर्माणाधीन मकान का छज्जा गिरने से सास-बहू गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
शनिवार को दोपहर में करवनिया गांव में सास प्रमिला और बहू शांती निर्माणाधीन मकान की साफ सफाई कर रही थी। इसी बीच अचानक छज्जा उनके ऊपर गिर गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला चिकित्सालय भिजवाया, जहां उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें