क्वारंटाइन सेंटर पहुंचे विधायक,जांची व्यवस्था
क्वारंटाइन किए गए मरीजों का हालचाल जाना।
By JagranEdited By: Published: Mon, 03 Aug 2020 09:36 PM (IST)Updated: Mon, 03 Aug 2020 09:36 PM (IST)
बस्ती: रुधौली विधायक संजय प्रताप जायसवाल सोमवार को राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय जोगिया क्वारंटाइन सेंटर पहुंचे। यहां की व्यवस्था जांची। क्वारंटाइन किए गए मरीजों का हालचाल जाना और उनकी समस्याएं सुनीं। कुछ लोगों ने बताया प्रदर्शन के बाद से अब भोजन ठीक-ठाक मिल रहा है,लेकिन उन्हें गरम पानी के लिए परेशान होना पड़ता है। विधायक ने जिम्मेदारों को बेहतर सुविधा प्रदान करने के लिए कहा। एसडीएम नीरज प्रसाद पटेल, तहसीलदार केसरी नंदन तिवारी, प्रभारी निरीक्षक सोनहा राजेश कुमार मिश्र, मनोज सिंह, बबलू सिंह, राजू पांडेय, बलवंत सिंह मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें