Move to Jagran APP

किसानों को भी सदन में मनोनीत करने की हो व्यवस्था

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दीवान चंद्र चौधरी ने कहा कि राज्य और विधान परिषद में यदि अच्छे कार्य करने वाले लोग मनोनीत हो सकते हैं तो किसान बेहतर कार्य करके भी पीछे क्यों हैं। उसे भी सदन में प्रतिनिधित्व दिया जाना चाहिए।

By JagranEdited By: Published: Sun, 17 Mar 2019 11:44 PM (IST)Updated: Sun, 17 Mar 2019 11:44 PM (IST)
किसानों को भी सदन में मनोनीत करने की हो व्यवस्था
किसानों को भी सदन में मनोनीत करने की हो व्यवस्था

बस्ती : भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दीवान चंद्र चौधरी ने कहा कि राज्य और विधान परिषद में यदि अच्छे कार्य करने वाले लोग मनोनीत हो सकते हैं तो किसान बेहतर कार्य करके भी पीछे क्यों हैं। उसे भी सदन में प्रतिनिधित्व दिया जाना चाहिए।

loksabha election banner

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने यह बात लोहिया कांप्लेक्स में कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान कही। कहा पूंजीपतियों की तरह सरकार हर तबके के किसानों का कर्ज सरकार माफ करे। वेतन आयोग गठन की तरह किसान आयोग का गठन जल्द किया जाए। किसानों को उसके उपज का वाजिब दाम देने की बजाए सरकार उन्हे कर्जा दे रही है। यही कारण है कि फसल का दाम किसानों को नहीं मिल रहा है। इससे पहले मंडल अध्यक्ष दीवान चंद्र पटेल ने कहा सरकार ने तीन साल में गन्ना किसानों को छला है। भुगतान देने में सरकार फेल रही है। जिलाध्यक्ष राम मनोहर चौधरी ने कहा सरकार के गलत फैसलों से किसान परेशान हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.