Move to Jagran APP

राष्ट्रपिता बापू की याद में दिन भर झुके शीश, शास्त्री को भी नमन

साबरमती के संत तूने कर दिया कमाल का धुन चहुंओर गूंजा

By JagranEdited By: Published: Tue, 02 Oct 2018 11:25 PM (IST)Updated: Tue, 02 Oct 2018 11:25 PM (IST)
राष्ट्रपिता बापू की याद में दिन भर झुके शीश, शास्त्री को भी नमन
राष्ट्रपिता बापू की याद में दिन भर झुके शीश, शास्त्री को भी नमन

बस्ती : देश की दो महान विभूतियों की जयंती। एक राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और दूसरे पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लालबहादुर शास्त्री। जनपद में चौतरफा राष्ट्रभक्ति की बयार बही। विभूतियों की स्मृति जगह-जगह विविध आयोजन हुए। सुबह से स्वच्छता अभियान शुरू हो गया। बापू और शास्त्री जी की मूर्तियां फूल मालाओं से ढंक उठीं। अफसर, नेता, सामाजिक कार्यकर्ता, कर्मचारी, विद्यार्थी, शिक्षक, प्रबुद्ध नागरिक सभी बापू और शास्त्री को याद किए। चौक, चौराहों और कस्बों में सफाई अभियान चलाकर बापू के संदेश से सभी को जोड़ा गया। शास्त्री के पराक्रमी विचारों का प्रवाह हुआ। मंडलायुक्त कार्यालय में जयंती समारोह आयोजित हुआ। आयुक्त अनिल कुमार सागर ने कहा कि महात्मा गांधी भारत के महान सपूत थे। गांधी जी का दर्शन देशवासियों में सहनशीलता, एकता, ईश्वर के प्रति अपार श्रद्धा, दूसरों पर हमला न करने की भावना पैदा करता है। रामधुन गाने के बाद आयुक्त द्वारा सभी को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। जीजीआइसी की छात्राओं ने भजन प्रस्तुत किया। अपर आयुक्त प्रशासन वीके दोहरे, संयुक्त विकास आयुक्त तेज प्रताप मिश्र, उप निदेशक सूचना डा. मुरलीधर ¨सह, जितेंद्र श्रीवास्तव, संतोष पांडेय, मनोज श्रीवास्तव, रमेश कुमार, शैलेष कुमार मौजूद रहे। पुलिस उपमहानिरीक्षक कार्यालय में गांधी जयंती मनाई गई। डीआइजी आशुतोष कुमार ने गांधी जी के जीवन चरित्र पर विस्तार से प्रकाश डाला। जिला जज एवं सत्र न्यायाधीश कार्यालय में जनपद न्यायाधीश जयशील पाठक की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ। न्यायिक अधिकारियों और कर्मचारियों ने गांधी जी को याद किया। कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी डा. राजशेखर की अध्यक्षता में गांधी जयंती समारोह का आयोजन हुआ। उन्होंने कहा कि बापू के विचार आज भी प्रासंगिक है। उनके विचारों को भारत ही नही विश्व के अनेक देशों ने अपनाया है। जिलाधिकारी ने लाल बहादुर शास्त्री को सादगी का प्रतिमूर्ति बताया। अपर जिलाधिकारी रमेश चंद्र, मुख्य राजस्व अधिकारी आरडी पांडेय एवं कर्मचारीगण मौजूद रहे। संचालन अशोक मिश्र ने किया। इसके पहले डीएम ने गांधी कला भवन पहुंचकर गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। वह हथियागढ़ कुष्ठ सेवा आश्रम भी गए। यहां पौधरोपण और रोगियों में फल, वस्त्र एवं मिष्ठान का वितरण किया गया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एसपी दिलीप कुमार और एएसपी पंकज ने गांधी जी के विचारों को आत्मसात करने को प्रेरित किया। विकास भवन में सीडीओ अर¨वद कुमार पांडेय, सीएमओ कार्यालय में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. जेएलएम कुशवाहा की अध्यक्षता में गांधी जयंती मनाया गया। इसके अलावा सभी जिला, तहसील, ब्लाक एवं ग्राम पंचायत स्तर सरकारी कार्यालयों में गांधी जयंती मनाई गई। प्रेस क्लब अध्यक्ष विनोद कुमार उपाध्याय, शिव प्रकाश गौड़, मनोज यादव आदि लोग कार्यक्रम में शिरकत किए। नगर पालिका कार्यालय एवं एपीएन डिग्री कालेज में नगर पालिका अध्यक्ष रूपम मिश्रा और उनके प्रतिनिधि पुष्कर मिश्र ने झंडा रोहण और पौधरोपण किया। नगर पालिका की ओर से स्काउट भवन के पीछे प्राइमरी पाठशाला में सहभोज हुआ। अध्यक्ष रूपम मिश्रा ने कहा कि महात्मा गांधी सत्याग्रह के माध्यम से अत्याचार के प्रतिकार के अग्रणी नेता थे। ईओ नगर पालिका मणि भूषण तिवारी, एवं सभासद विपिन राय, जगदीप श्रीवास्तव, प्रमोद कुमार, डब्लू सोनकर मौजूद रहे। भाजपा ने चलाया स्वच्छता अभियान

loksabha election banner

भाजपा स्वच्छता अभियान के जिला संयोजक अभिनव उपाध्याय के नेतृत्व में शास्त्री चौक पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष पवन कसौधन ने कहा गांधी और शास्त्री जी का जीवन दर्शन हमें राष्ट्रीयता का बोध कराता है। नगर अध्यक्ष राजन मिश्र, शरद ¨सह रावत, अमृत वर्मा, प्रभाकर मणि त्रिपाठी, मनमोहन श्रीवास्तव काजू, सरोज मिश्र, आलोक पांडेय मौजूद रहे। सदर विधायक दयाराम चौधरी की अगुवाई में कचहरी परिसर, विकास भवन में स्वच्छता अभियान चलाकर गांधी और शास्त्री को नमन किया गया। विधायक ने गांधी कला भवन स्थित बापू प्रतिमा और कचहरी चौराहा स्थित लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्रनाथ तिवारी, र¨वद्र गौतम, सत्येंद्र ¨सह भोलू, राजकुमार शुक्ल, जगदंबा चौधरी, अभिषेक पांडेय, श्याम भवन, राम सुरेश, आशीष चौधरी, मलखान ¨सह मौजूद रहे। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष दिव्या त्रिपाठी के नेतृत्व में गांधी कला भवन में स्वच्छता अभियान चलाया गया। महिला कार्यकर्ता शास्त्री चौक पर माल्यार्पण कीं। प्रदेश मंत्री नीतू ¨सह, शलिनी, शीला पाठक, निर्मला श्रीवास्तव, संध्या दीक्षित, मृदुल शुक्ल, विन्ध्यवासिनी, सीमा भट्ट, आमोद पांडेय, सुनील कुमार, सुरेंद्र मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.