लवकुश संगठन मंत्री व नीलम उप प्रमुख बने
लवकुश सिंह को जिला संगठन महामंत्री का दायित्व सौंपा गया।
By JagranEdited By: Published: Fri, 14 Aug 2020 10:11 PM (IST)Updated: Fri, 14 Aug 2020 10:11 PM (IST)
बस्ती : शिव सेना की बैठक गुरुवार को जिला प्रमुख प्रमोद पांडेय की अध्यक्षता में अमहट स्थित शिव मंदिर पर हुई। इस दौरान फिजिकल डिस्टेंसिग का ख्याल रखा गया। संगठन के विस्तार व ब्लाक स्तर पर गठन को लेकर रणनीति बनाई गई। लवकुश सिंह को जिला संगठन महामंत्री का दायित्व सौंपा गया। भवानी सेना जिला प्रमुख रेखा मोदनवाल ने रोशनी गौतम को महामंत्री और नीलम देवी को जिला उप प्रमुख की जिम्मेदारी सौंपी।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष शुभम शर्मा ने कहा कि कोरोना काल में कार्यकर्ता कोरोना प्रोटोकाल का पालन करते हुए सदस्यता अभियान चलाकर संगठन की मजबूती का कार्य करें। अरूण शर्मा, सुनील मिश्रा, विशाल कुमार, सर्वजीत, शिवकुमार मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें