विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दो बच्‍चों की मां से युवक को हुआ प्‍यार, शादी तक पहुंची बात तो करने लगा इनकार, प्रेमिका ने उठाया ऐसा कदम, कांप गया पूरा पुलिस थाना

Published: Mon, 18 Mar 2024 11:10 AM (IST)

उत्‍तर प्रदेश के बस्‍ती जिले में एक हैरान करने वाला सामने आया है। यहां एक प्रेमी ने शादी से किया ...और पढ़ें

बस्‍ती जिले में एक मामला प्रेस प्रसंग का सामने आया है।
बस्‍ती जिले में एक मामला प्रेस प्रसंग का सामने आया है।

जासं, लालगंज,बस्ती। प्रेमी के शादी से इन्कार करने पर प्रेमिका लालगंज थाने पहुंचकर जहर खा लिया। थानाध्यक्ष ने आनन- फानन महिला को पीएचसी बनकटी पहुंचाया। जहां हालात गम्भीर देख चिकित्सक ने जिला अस्पताल बस्ती रेफर कर दिया।

हर्रैया थानाक्षेत्र की एक महिला रविवार को लालगंज थाने पर पहुंची। दिन में लगभग दो बजे पुलिस को तहरीर देकर बताया कि लालगंज थाना क्षेत्र का एक युवक महाराष्ट्र के पुणे में रहकर मेहनत मजदूरी करता था। वह अपने दो बच्चों को लेकर उसके साथ पुणे रहती थी। उसी दौरान दोनों में प्रेम हो गया।

इसे भी पढ़ें- मतदाता सूची में नहीं है नाम तो करना होगा यह काम, बस सात मई तक कर सकेंगे आवेदन

कुछ दिन पहले दोनों वापस अपने- अपने घर आ गए थे। आरोप लगाया कि जब वह उससे शादी की बात कही तो वह मना कर दिया। जिससे वह क्षुब्ध होकर विषाक्त का सेवन कर ली।

लालगंज थानाध्यक्ष ने लालगंज सुनील कुमार गौंड बताया कि मामला प्रेस प्रसंग का है। प्रेमी द्वारा शादी से इन्कार करने पर महिला उससे क्षुब्ध होकर विषाक्त का सेवन कर लिया था। उसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। तहरीर मिली है आरोपित के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

इसे भी पढ़ें- गोरखपुर में भाजपा इतिहास दोहराने, विपक्ष उतरेगा बनाने